पहले क्रांति गौड और अब यास्तिका भाटिया, भारत की बेटियों ने दो दिन में दो ‘महारिकॉर्ड’ बनाए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीते दो दिनों लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भारत की दो बेटियों क्रांति गौड और यास्तिका भाटिया ने दो महारिकॉर्ड बना दिए हैं। एक ने पांच विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा है तो दूसरे ने शतकीय पारी खेलकर विशेष उपलब्धि हासिल की है।

yastika bhatia and kranti gaud

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड की आधी टीम 60 रनों के स्कोर के भीरत ही पवेलियन लौट गई है। भारत को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने में दो खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कल, शनिवार को क्रांति गौड ने इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑनर बोर्ड यानी सम्मान पट्टिका पर नाम लिखाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। इसके एक दिन बाद यास्तिका भाटिया ने भी इतिहास रच दिया है। वे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने मैच के तीसरे दिन आज रविवार को 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया।

क्रांति और यास्तिका ने भारत की तरफ मोड़ दिया मैच

10 जुलाई से शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। टीम इंडिया ने इस मौके का फायदा उठाते हुए मंधाना के 83, कप्तान हरमनप्रीत कौर के 58 और दीप्ति शर्मा के 57 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 285 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम को क्रांति गौड ने सांस नहीं लेने दिया। उन्होंने पहले पांच में से चार विकेट चटकाए। अंत में फाइफर पूरा किया। 17 ओवर की गेंदबाजी में इस 22 वर्षीय युवा क्रिकेटर ने 7 मेडन डाले और सिर्फ 37 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई, हालांकि, मंधाना एक बार फिर शतक से चूक गईं। लेकिन भाटिया ने अपनी क्लास दिखाई और 158 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन 14 चौकों की मदद से बनाए और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

दूसरी पारी में भी कमाल कर रही हैं क्रांति

क्रांति गौड़ का दूसरी पारी में भी कमाल का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस पारी में भी अपनी तेज लहराती हुई गेंदों की मदद से दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। उनका साथ सयाली सतघरे दे रही हैं। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारत ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने दोनों पारी में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में उन्होंने 83 और दूसरी पारी में 70 रन बनाए। दोनों बार शतक से चूके।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।