Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़First in India Since 2017 Devon Conway tim Seifert 100 plus Opener Ends Long Drought Against India in T20Is
2017 के बाद न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ किया ये कारनामा, 17 पारियों में पहली बार हुआ ऐसा

2017 के बाद न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ किया ये कारनामा, 17 पारियों में पहली बार हुआ ऐसा

संक्षेप:

डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट ने बुधवार को पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 2017 के बाद पहली बार भारत में किसी टीम की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। कॉनवे 44 रन बनाकर आउट हुए।

Jan 28, 2026 08:08 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया है। डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट ने धमाकेदार पारी खेली है। दोनों के बीच पावरप्ले में ही 71 रन की साझेदारी हो गई है। इसके साथ ही कॉनवे और सीफर्ट का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। बतौर सलामी बल्लेबाज कॉनवे और सीफर्ट की सलामी जोड़ी 6 साल बाद न्यूजीलैंड के लिए पहले विकेट के लिए 50 से अधिक स्कोर बनाने में सफल रही है। वहीं ये जोड़ी नौ साल बाद भारत में शतकीय साझेदारी करने वाली पहली सलामी जोड़ी भी बन गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2020 के बाद से भारत-न्यूजीलैंड के बीच कुल 17 T20I पारियां खेली गई हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से इनमें से किसी भी मैच में पहली विकेट की साझेदारी 50 रन के पार नहीं गई। इस सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए करीब 6 साल बाद पहली बार 50 से अधिक रनों की साझेदारी करने का कारनामा किया है। डेवोन कॉनवे 23 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें कैच आउट करवाया। कॉनवे और सीफर्ट के बीच पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 100 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड 100 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।

ये भी पढ़ें:अक्षर की वापसी हो गई कंफर्म, सूर्यकुमार ने उपकप्तान की फिटनेस पर दिया अपडेट

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई। 2022 टी20 विश्व कप के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की हो। इससे पहले 2022 T20 विश्व कप सेमीफाइनल में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 170 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी। वहीं भारत में इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में शतकीय साझेदारी 2017 में हुई थी, जब न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो ने 105 रनों की साझेदारी की थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |