IPL 2026 का पहला विवाद; सॉल्ट की कैच पर बवाल, माइकल वॉन ने उठाया अंपायर के फैसले पर सवाल

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

14वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, मगर वह चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री को पार नहीं कर पाए। वहां मौजूद फिल सॉल्ट ने शानदार कैच पकड़ा, मगर कैच पकड़ने के दौरान वह बाउंड्री रोप के काफी नजदीक थे।

IPL 2026 का पहला विवाद; सॉल्ट की कैच पर बवाल, माइकल वॉन ने उठाया अंपायर के फैसले पर सवाल

IPL 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ। विराट कोहली की 69 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को आसानी से 15.4 ओवर में ही चेज कर दिया। हालांकि इस मैच में के दौरान एक विवाद हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटौरी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंपायर के फैसले पर भी सवाल उठाए। इसे आईपीएल 2026 की पहली कॉन्ट्रोवर्सी भी कहा जा रहा है। आईए जानते हैं पूरा मामला-

यह विवाद फिल सॉल्ट की एक कैच को लेकर शुरू हुआ। 14वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, मगर वह चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री को पार नहीं कर पाए। वहां मौजूद फिल सॉल्ट ने शानदार कैच पकड़ा, मगर कैच पकड़ने के दौरान वह बाउंड्री रोप के काफी नजदीक थे।

अंपायर ने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने देखा कि सॉल्ट मिड विकेट पर बाउंड्री लाइन के काफी नजदीक थे। यह कहना मुश्किल था कि उन्होंने बाउंड्री रोप को छुआ है या नहीं। मगर थर्ड अंपायर ने कहा ‘मुझे कुशन में कोई हलचल नहीं दिख रही है’। जिस वजह से उन्होंने क्लासेन को आउट दिया।

हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कुछ अलग मानना है। उन्होंने X पर इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे पैर ने बाउंड्री स्पंज को छुआ हो... यह RCB के लिए एक बड़ा फैसला है.. समझ नहीं आता कि आप यह कैसे बता सकते हैं और पूरी तरह से पक्का कर सकते हैं कि पैर का कोई हिस्सा स्पंज को नहीं छुआ है.. और स्पंज हिल गया.. थोड़ा सा इशारा..’

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बोर्ड पर लगाए थे। ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस स्कोर का पीछा आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में किया। विराट कोहली 69 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 61 रन बनाए। डफी ने गेंदबाजी में कुल 3 विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।