फिन एलन ने ठोका T20 विश्व कप का सबसे तेज शतक, क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Mar 04, 2026 10:19 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका है। एलन ने 33 गेंदों में 100 रन पूरे किए। उन्होंने क्रिस गेल का टी20 विश्व कप 2016 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

फिन एलन ने ठोका T20 विश्व कप का सबसे तेज शतक, क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का टी20 विश्व कप में लगाया गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में नौ विकेट से मात दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा

फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक जड़ा, जोकि टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने क्रिस गेल 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक ठोका था। इस लिस्ट में क्रिस गेल तीसरे नंबर पर भी मौजूद हैं। गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2007 में 50 गेंद में शतक लगाया था। ब्रेंडन मैकुलम ने 51 गेंद में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2012 में ये कारनामा किया था। हैरी ब्रूक ने जारी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंद में शतक लगाया था।

टी20 विश्व कप नॉकआउट में हाईएस्ट स्कोर

फिन एलन ने टी20 विश्व कप नॉकआउट में हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिन एलन ने 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने नाबाद 96 रन बनाए थे। भारत के पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली ने नॉकआउट में नाबाद 89 रन बनाए थे।

फिन ऐलन ने टी-20 विश्वकप इतिहास की सबसे तेज नाबाद शतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को विश्वकप के फाइनल में पहुंचा दिया। फिन ऐलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 100) की शतकीय पारी खेली। फिन ऐलन और टिम साइफर्ट के बीच हुई 117 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 43 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।