फीफा वर्ल्ड कप में बना इतिहास, 519 मिनट तक इस गोलकीपर ने नहीं खाया गोल; टूटा 36 साल पुराना रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, इंगलवुड, भाषा
Follow us on Google News
share

साइमन के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले विश्व कप से हुई थी और उन्होंने अभी तक विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च मंच पर 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है। इस तरह से उन्होंने इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 1990 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा है।

Unai Simon

स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने न वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने गुरुवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 की जीत में मौजूदा विश्व कप में लगातार चौथी बार क्लीन शीट (एक भी गोल नहीं खाना) हासिल की। साइमन के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले विश्व कप से हुई थी और उन्होंने अभी तक विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च मंच पर 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है। इस तरह से उन्होंने इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 1990 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने तब लगातार 517 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया और पांच मैचों में लगातार क्लीन शीट रखीं थी।

साइमन को मौजूदा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर में शामिल नहीं किया गया लेकिन इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से विश्व कप की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर दिया।

स्पेन ने इस विश्व कप में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है, और उसके गोलकीपर को केवल चार बचाव करने पड़े हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक भी नहीं, जिसने अपने पांचों शॉट लक्ष्य पर नहीं मारे।

स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ''मुझे उस पर गर्व है। मुझे लगता है कि वह मेरे परिवार का सदस्य है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।''

पिछले लगभग पांच साल से साइमन स्पेन के लिए गोलकीपर के तौर पर पहली पसंद रहे हैं। उन्होंने डेविड राया और जोन गार्सिया से प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी जगह बनाए रखी है।

साइमन और स्पेन ने 2022 में कतर में खेले गए विश्व कप में चार मैचों में सिर्फ तीन गोल खाए, फिर भी उन्हें टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना पड़ा था। साइमन का गोल न खाने की यह सिलसिला स्पेन की जापान से 2-1 की हार के दौरान शुरू हुआ और मोरक्को के साथ गोलरहित ड्रॉ तक जारी रहा। मोरक्को ने तब पेनल्टी शूटआउट में साइमन के खिलाफ अपने चार पेनल्टी में से तीन को गोल में बदलकर स्पेन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।