FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब खेलेगी लियोनेल मेसी की टीम?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल्स में पहुंचने वाली सभी 8 टीमों का ऐलान हो गया है। इसी के साथ क्वार्टर फाइनल्स के शेड्यूल की भी जानकारी सामने आ गई है। आप जान लीजिए कि लियोनेल मेसी की टीम कब खेलेगी?

FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब खेलेगी लियोनेल मेसी की टीम?

FIFA World Cup 2026 के अब राउंड 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल्स के मैच भी समाप्त हो गए हैं। 7 जुलाई को आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। लीग फेज के बाद राउंड 32 और अब राउंड 16 के मैच खत्म हो गए हैं। सिर्फ 8 मुकाबले बाकी हैं, जिनमें चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल, एक थर्ड प्लेस प्लेऑफ और एक फाइनल मुकाबला बाकी है। राउंड 16 के सभी मैच खत्म होने के साथ ही क्वार्टर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों का ऐलान हो गया है और शेड्यूल भी क्वार्टर फाइनल्स का कन्फर्म हो गया है।

क्वार्टर फाइनल्स में पहुंचने वाली टीमों में फ्रांस, मोरक्को, नोर्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड है। वहीं, राउंड 16 से आगे नहीं जाने वाली टीमों में पराग्वे, कनाडा, ब्राजील, मैक्सिको, पुर्तगाल, यूएसए, इजिप्ट और कोलंबिया का नाम शामिल है। अब इस टूर्नामेंट में एक छोटा सा ब्रेक है, क्योंकि 9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल्स शुरू हो रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच शाम को 4 बजे से बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। उस समय भारत में 9 और 10 जुलाई की रात के डेढ़ बजे होंगे। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पेन और बेल्जियम के बीच लॉस एंजिलिस स्टेडियम में दोपहर को 3 बजे से खेला जाएगा। उस समय भारत में 10 और 11 जुलाई की रात के साढ़े 12 बजे होंगे।

तीसरा क्वार्टर फाइनल इस फीफा वर्ल्ड कप का नोर्वे और इंग्लैंड के बीच मियामी स्टेडियम में शाम को 5 बजे से आयोजित होगा, लेकिन उस समय भारत में 11-12 जुलाई की रात के ढाई बजे होंगे। वहीं, आखिरी क्वार्टर फाइनल कनसास सिटी में रात को 9 बजे से अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। उस समय भारत में 12 जुलाई की सुबह के साढ़े 6 बजे होंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार 14 जुलाई को शाम को 3 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उस समय भारत में 15 जुलाई हो चुकी होगी और मैच रात को साढ़े 12 बजे प्रसारित होगा। अगले दिन दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। दोनों की टाइम एक ही रहेगी। तीसरे पायदान के लिए मुकाबला 18 जुलाई को शाम को 5 बजे से आयोजित होगा। उस समय भारत में 19 जुलाई की रात के ढाई बजे होंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला 19 जुलाई की शाम को 3 बजे से आयोजित होगा। उस समय भारत में 19-20 जुलाई की रात के साढ़े 12 बजे होंगे।

FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल्स का शेड्यूल (इंडिया टाइम)

पहला क्वार्टर फाइनल - फ्रांस वर्सेस मोरक्को (10 जुलाई रात डेढ़ बजे से)

दूसरा क्वार्टर फाइनल - स्पेन वर्सेस बेल्जियम (11 जुलाई रात साढ़े 12 बजे से)

तीसरा क्वार्टर फाइनल - नोर्वे वर्सेस इंग्लैंड (12 जुलाई रात ढाई बजे से)

चौथा क्वार्टर फाइनल - अर्जेंटीना वर्सेस स्विट्जरलैंड (12 जुलाई सुबह 6 बजे से)

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।