Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Feels Like Agenda India batting coach Sitanshu Kotak Questions Intent Behind head coach gautam Gambhir Blame
'कई बार एजेंडा जैसा लगता है', गौतम गंभीर की आलोचना पर भड़के बैटिंग कोच सितांशु कोटक

'कई बार एजेंडा जैसा लगता है', गौतम गंभीर की आलोचना पर भड़के बैटिंग कोच सितांशु कोटक

संक्षेप:

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन या हार के बाद हर कोई हेड कोच गौतम गंभीर को दोष दे रहा है, जो उन्हें कई बार किसी 'एजेंडा' जैसा लगता है।

Nov 20, 2025 05:29 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर की आलोचना से आजिज आ चुके भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग निहित स्वार्थों के कारण ऐसा कर रहे हैं। पिछले एक साल में गंभीर के कोच रहते भारत ने चौथा टेस्ट गंवाया है। उन्होंने कहा कि कई बार लगता है कि आलोचना एजेंडे के चलते हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोटक ने शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले कहा ,‘‘ गौतम गंभीर, गौतम गंभीर (आलोचना) हो रहा है । मैं इसलिये ऐसा कह रहा हूं क्योंकि मैं स्टाफ हूं और मुझे बुरा लग रहा है । यह कोई तरीका नहीं है ।’ सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज ने कहा ,‘‘ शायद कुछ लोगों का व्यक्तिगत एजेंडा है । उन्हें शुभकामनायें लेकिन यह बहुत खराब है ।’’

कोलकाता में पहले टेस्ट के लिये इस्तेमाल की गई पिच को लेकर भी गंभीर की आलोचना हो रही है । भारतीय टीम 124 रन के साधारण लक्ष्य का पीछा करते हुए भी हार गई । गंभीर ने बाद में यह भी कहा कि पिच वैसी ही थी, जैसी मांगी गई थी । वहीं कुछ सप्ताह पहले शुभमन गिल ने कहा था कि भारतीय टीम अच्छी पिचों पर खेलना चाहती है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद करे ।

कोटक ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि गंभीर के अलावा किसी से सवाल नहीं किया जा रहा है । उन्होंने कहा,‘‘ कोई यह नहीं कह रहा कि बल्लेबाजों ने यह किया या गेंदबाजों ने गलती की या हम बल्लेबाजी में कुछ और कर सकते थे ।’’ उन्होंने यह स्वीकार करने के लिये गंभीर की सराहना की कि उन्होंने ऐसी ही पिच मांगी थी । उन्होंने कहा,‘‘ पिछले मैच में गंभीर ने सारा दोष खुद पर ले लिया । उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिये किया क्योंकि उसे लगा कि क्यूरेटरों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिये ।’’

ये भी पढ़ें:कल होगा शुभमन गिल का फिटनेस टेस्ट, बैटिंग कोच ने चोट को लेकर दिया अपडेट

कोटक का मानना है कि पिछले 15 साल में तकनीक और मानसिकता में बदलाव टी20 क्रिकेट अधिक खेले जाने से आया है । उन्होंने कहा ,‘‘ अब दुनिया भर में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो तीनों प्रारूप खेलते हैं लेकिन तीनों प्रारूपों में खेलने की तकनीक अलग अलग होती है । टेस्ट मैच में फुटवर्क पर काफी जोर रहता है और टी20 में पावर हिटिंग अहम है जिसमें फुटवर्क की उतनी भूमिका नहीं होती ।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |