स्वच्छ शहर में 'जहरीले' पानी का डर? कप्तान शुभमन गिल साथ लाए हैं 3 लाख का वॉटर प्यूरीफायर!

Jan 18, 2026 08:56 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंदौर में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाना है और शुभमन गिल इस मुकाबले के लिए अपने साथ एक वॉटर प्यूरीफायर लेकर गए हैं, जो सादा पानी ही नहीं, बल्कि पैकेज्ड वॉटर को भी प्यूरीफाई करता है।

स्वच्छ शहर में 'जहरीले' पानी का डर? कप्तान शुभमन गिल साथ लाए हैं 3 लाख का वॉटर प्यूरीफायर!

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पहले ही पहुंच चुकी है, क्योंकि रविवार 18 जनवरी को ये मैच खेला जाना है। कप्तान शुभमन गिल भी टीम के साथ ही पहुंचे हैं, लेकिन उनकी चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है, क्योंकि वे एक ऐसा वॉटर प्यूरीफायर अपने साथ लेकर आए हैं, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये हैं। इतना ही नहीं, ये ऐसा एक वॉटर प्यूरीफायर सिस्टम है, जो सादा पानी ही नहीं, बल्कि आरओ और पैकेज्ड वॉटर को भी प्यूरीफाई कर देता है। इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, लेकिन यहां अब जहरीले पानी का भी खौफ है।

दरअसल, शुभमन गिल की इस मशीन की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इंदौर शहर के एक इलाके में जल संदूषण यानी वॉटर कंटेमिनेशन का केस आया था, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में शुभमन गिल की वॉटर प्यूरीफिकेशन वाली मशीन चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वैसे तो टीम इंडिया जिस शहर में ट्रेवल करती है, उस शहर के बेस्ट होटल्स को ठहरने के लिए चुनती है। हालांकि, शुभमन गिल फिर भी अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। हो सकता है कि ये सिर्फ इंदौर नहीं, बल्कि भारत में हर शहर में वे इस मशीन के साथ ट्रेवल करें। शायद कप्तान बनने के बाद उन्होंने कुछ ज्यादा ही अपने निजी स्वास्थ्य के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। वैसे विराट कोहली का भी पानी के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। वे अक्सर ब्लैक वॉटर पीते नजर आते हैं।

इतना ही नहीं, पिछले काफी समय से टीम इंडिया के साथ एक शेफ चलता है, जो अलग-अलग खिलाड़ियों की डाइट के अनुसार खाना तैयार करता है। खिलाड़ियों को अच्छी डाइट उनके अच्छी फिटनेस के लिए मिले, इसके लिए बीसीसीआई हर मैच के लिए एक शेफ भेजती है, जो होटल में ही रहकर खिलाड़ियों के लिए खाना तैयार करते हैं। इससे साफ होता है कि जितने खिलाड़ी अपनी सेहत को लेकर जागरुक हैं, उतनी ही बीसीसीआई भी खिलाड़ियों का साथ देती है। सीरीज की बात करें तो ये 1-1 की बराबरी पर है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये आखिरी वनडे सीरीज है और फिर 5 महीने के बाद भारतीय टीम का कोई वनडे इंटरनेशनल मैच होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;