पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की ये हरकत ICC को नहीं आई रास, एशिया कप के बीच में दी कड़ी सजा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की एक हरकत ICC को रास नहीं आई। वुमेंस एशिया कप के मैच में टीम इंडिया की ओपनर शेफाली वर्मा को उन्होंने पवेलियन जाने का इशारा किया था। 

Fatima Sana Shafali Verma
फातिमा सना और शेफाली वर्मा

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना की एक हरकत आईसीसी को रास नहीं आई। यही वजह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फातिमा को कड़ी सजा दी है। वुमेंस एशिया कप 2026 के लीग मैच में टीम इंडिया की ओपनर शेफाली वर्मा के लिए उन्होंने एक ऐसा इशारा किया था, जो क्रिकेट की लॉ बुक के हिसाब से सही नहीं था। यही कारण है कि उनकी मैच फीस काटी गई और साथ में उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है, जो पिछले दो साल में उनके लिए दूसरा पॉइंट है।

दरअसल, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की इसलिए 10 फीसदी मैच फीस काटी गई है, क्योंकि उन्हें आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है। शनिवार को दुबई में इंडिया के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने आईसीसी के आर्टिकल 2.5 को भी ब्रीच किया, जो 'ऐसी भाषा, ऐक्शन या हाव-भाव का प्रयोग करना, जो अपमानजनक हो या जिससे आउट होने पर बल्लेबाज में आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो।' से संबंधित है।

क्या था फातिमा और शेफाली से जुड़ा पूरा मामला?

इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजों ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट कर दिया था। इसके बाद मैच का नतीजा आधिकारिक तौर पर ही निकलना था, क्योंकि 56 रनों का टारगेट ही टीम इंडिया के सामने था। हालांकि, अच्छी बात पाकिस्तान के लिए यह रही कि कप्तान फातिमा सना ने अकेले 3 विकेट भारत के खिलाफ इस मैच में चटकाए। भारत ने मैच को 7 विकेट से जीता। इसी मैच में रन चेज के दौरान शेफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन छठी गेंद पर बॉलर की तरफ कैच थमा बैठीं।

उधर, कैच लेने के बाद, फातिमा ने शेफाली के लिए पवेलियन की तरफ जाने का इशारा किया। क्रिकेट के नियमों के अनुसार ये इशारा गलत था। मैच के बाद फातिमा ने भी अपनी गलती मान ली और ICC एलीट पेनल के मैच रेफरी सुप्रिया दास द्वारा बताई गई सजाओं को भी स्वीकार कर लिया। लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम ऑफिशियल फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 परसेंट जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स लगते हैं। इस केस में 10 फीसदी मैच फीस और एक डिमेरिट पॉइंट उन्हें मिला है। जाहिर है कि आगे कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वह इस तरह का इशारा किसी भी बल्लेबाज को आउट करने के बाद नहीं करेंगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तानी कप्तान की ये हरकत ICC को नहीं आई रास, एशिया कप के बीच में दी कड़ी सजा