Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Fans Rush Field to Click Selfies with Hardik Pandya During Baroda Punjab Game Syed Mushtaq Ali Trophy
बार-बार सिक्योरिटी को चकमा देकर हार्दिक पांड्या से मिले फैंस, ऑलराउंडर ने जीता दिल; वीडियो वायरल

बार-बार सिक्योरिटी को चकमा देकर हार्दिक पांड्या से मिले फैंस, ऑलराउंडर ने जीता दिल; वीडियो वायरल

संक्षेप:

बड़ौदा और पंजाब के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ सेल्फी लेने के लिए कई फैंस ने सुरक्षा घेरा तोड़ा। सुरक्षाकर्मियों को फैंस को पकड़ने और उन्हें मैदान से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

Tue, 2 Dec 2025 08:45 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से बड़ौदा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक सितंबर के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने उतरे थे। बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब को पांच गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराया। इस मैच के दौरान हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए फैंस ने कई बार सुरक्षा घेरा तोड़ा और मैदान के अंदर घुस गए। हालांकि हार्दिक पांड्या ने फैंस को निराश नहीं किया है और उनकी मांगे पूरी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए फैंस ने कई बार सिक्योरिटी को चकमा दिया और स्टार क्रिकेटर के पास पहुंचे। हार्दिक के पास कई बार फैंस पहुंचे। इस दौरान एक फैन हार्दिक से गले मिला, जबकि अन्य फोटो या वीडियो लेते हुए दिखे। बैटिंग और बॉलिंग के दौरान फैंस हार्दिक से मिलने पहुंचे। हालांकि हर बार सिक्योरिटी ने फैन को खिलाड़ियों से दूर किया। भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने दो महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए नाबाद 77 रन बनाये जिसकी मदद से बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में पंजाब को सात विकेट से हराया ।

पांड्या ने 42 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से यह पारी खेली। पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 222 रन बनाये थे जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के 19 गेंद में 50 रन शामिल है। पांड्या की पारी के दम पर बड़ौदा ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 224 रन बनाये । सितंबर में दुबई में एशिया कप सुपर फोर्स में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के बाद पंड्या का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था । उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी करके 52 रन दिये और एक विकेट भी लिया।

ये भी पढ़ें:डेल स्टेन को दूसरे वनडे में इस चीज का इंतजार, कोहली-रोहित का दबदबा रहेगा कायम

बड़ौदा इस समय आठ अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि गुजरात शीर्ष पर और पंजाब दूसरे स्थान पर है । हार्दिक 26 सितंबर को एशिया कप के सुपर फोर मैच में श्रीलंका के खिलाफ अंतिम बार भारत के लिए खेलते दिखे थे। इसके बाद से वह लेफ्ट क्वाड्रिसेप इंजरी के कारण मैदान से दूर हैं। 15 अक्टूबर को रिहैब के लिए वह बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। दीवाली में तीन दिन का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने 21 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच लगातार फिटनेस पर काम जारी रखा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |