फखर जमान T20I क्रिकेट में बने पाकिस्तान के सिक्सर किंग, रच दिया इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फखर जमान T20I क्रिकेट में पाकिस्तान के सिक्सर किंग बन गए हैं। उन्होंने इतिहास रच दिया है। वे 100 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। 

Fakhar Zaman
फखर जमान

पाकिस्तान की टीम के दिग्गज ओपनर फखर जमान ने अपने देश के लिए एक इतिहास रच दिया है। फखर जमान पाकिस्तान के सिक्सर किंग टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं। छक्कों का शतक इस ओपनर ने टी20आई क्रिकेट में पूरा कर लिया है। वे पाकिस्तान के लिए इस माइलस्टोन पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। एक छोटी सी पारी के दौरान फखर जमान इस उपलब्धि तक पहुंचे। हालांकि, उनके लिए इस मैच को कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली टीम ने यादगार नहीं होने दिया, क्योंकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को इस मैच में हरा दिया।

मंगलवार 13 अक्टूबर को फखर जमान ने सिर्फ 12 रनों की पारी खेली। इसमें एक छक्का और एक चौका उनके बल्ले से आया। 7 गेंदों में समाप्त हुई इस पारी में जैसे ही फखर जमान ने छक्का लगाया, वैसे ही उनके छक्कों की संख्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 से बढ़कर 100 हो गई। वे पाकिस्तान के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। रावलपिंडी में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान उन्होंने श्रीलंका के पेसर बिनूरा फर्नांडो के खिलाफ छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम की।

122वें टी20 इंटरनेशनल मैच की 113वीं पारी के दौरान उनके छक्कों की संख्या तीन अंकों में पहुंची। वे ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले और दुनिया के 46वें बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने कुल 95 छक्के इस फॉर्मेट में जड़े हुए हैं। साहिबजादा फरहान लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जो अब तक 81 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ चुके हैं। बाबर आजम ने कुल 80 छक्के टी20आई क्रिकेट में जड़े हुए हैं।

पाकिस्तान के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

1. फखर जमान - 100 छक्के

2. मोहम्मद रिजवान - 95 छक्के

3. साहिबजादा फरहान - 81 छक्के

4. बाबर आजम - 80 छक्के

5. मोहम्मद हफीज - 76 छक्के

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे, जिसमें से 76 रन अकेले कप्तान साहिबजादा फरहान ने बनाए थे। 34 रनों की पारी अराफात मिन्हास ने खेली थी। इनके अलावा कोई भी 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया। श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिस की नाबाद 87 रन और कमिंदु मेंडिस की 40 रनों की पारी के दम पर मैच 8 विकेट से जीत लिया। हालांकि, सीरीज पाकिस्तान ने जीती, क्योंकि पहले दो मैच इस 3 मैचों की सीरीज के मेजबानों ने जीत लिए थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़फखर जमान T20I क्रिकेट में बने पाकिस्तान के सिक्सर किंग, रच दिया इतिहास