BCCI की वजह से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अगला U19 वर्ल्ड कप; जानें पूरा मामला

Feb 07, 2026 06:27 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में खूब तबाही मचाई। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले वैभव टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

BCCI की वजह से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अगला U19 वर्ल्ड कप; जानें पूरा मामला

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की धुआंधार पारी खेलने के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 439 रनों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए, दूसरे नंबर पर रहे बल्लेबाज के नाम 15 छक्के दर्ज है। वैभव सूर्यवंशी अभी 14 साल के हैं, उनके इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन को देखने के बाद भारतीय फैंस के दिमाग में चल रहा होगा कि वह अभी तो एक दो और अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल जाएंगे। मगर ऐसा संभव नहीं है। ऐसा नहीं कि उम्र का कोई लफड़ा है। दरअसल, इसके पीछे बीसीसीआई का एक बड़ा नियम छिपा है।

वैभव सूर्यवंशी मार्च में होंगे 15 साल के

वैभव सूर्यवंशी अगले महीने 27 मार्च को 15 साल के पूरे होंगे। अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2028 में खेला जाना है। ऐसे में वैभव की उम्र 17 साल की ही होगी। उनके पास एक नहीं बल्कि 2-2 वर्ल्ड कप खेलने के मौके बन सकते थे, मगर बीसीसीआई के नियम के चलते ऐसा संभवन हीं हो पाएगा।

क्या है अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बीसीसीआई का नियम

बीसीसीआई ने 2016 में टैलेंट पूल को बढ़ावा और जूनियर खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तार पर एक्सपोजर देने के लिए नियम बनाया था कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक से ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकता। 2016 से पहले खिलाड़ियों की उम्र के अनुसार उनके पास एक से ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने की आजादी होती थी, मगर बीसीसीआई के इस नियम के आने के बाद सबकुछ बदल गया। जिस खिलाड़ी ने एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया हो, उसे अगले टूर्नामेंट के स्क्वॉड में जगह नहीं मिलती।

किन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने एक से ज्यादा बार खेला अंडर-19 वर्ल्ड कप?

BCCI के इस नियम के आने से पहले सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, विजय जोल, रिकी भुई और आवेश खान जैसे खिलाड़ी एक से ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।