श्रेयस अय्यर को क्यों अचानक मिली टी20 टीम में जगह? समझें ये 3 कारण

Jan 17, 2026 12:46 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में चुनने के तीन मुख्य कारण है। पहला वह तिलक वर्मा के मिडिल ऑर्डर में लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। साथ ही उनमें लीडरशिप क्वालिटी भी है जो टीम इंडिया के काम आ सकती है।

श्रेयस अय्यर को क्यों अचानक मिली टी20 टीम में जगह? समझें ये 3 कारण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शुक्रवार, 16 जनवरी को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के स्क्वॉड में कुछ बदलाव की घोषणा की। वॉशिंगटन सुंदर चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से रवि बिश्नोई को चुना गया है। वहीं तिलक वर्मा सर्जरी के चलते 5 मैच की इस सीरीज के पहले तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को चुना गया है। श्रेयस अय्यर का नाम थोड़ा हैरान कर देने वाला है क्योंकि उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2023 में खेला था। ऐसे में अचानक उनकी टीम इंडिया में एंट्री कैसे हुई।

पहला कारण- चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर को एक लीडर के रूप में देखना शुरू कर दिया है। उन्हें वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अय्यर का आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में बतौर कप्तान रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में अगर अय्यर टी20 सेटअप में भी अपनी जगह बना लेते हैं तो टीम को इससे फायदा मिलेगा। फिलहाल टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान अक्षर पटेल हैं। सूर्या 35 साल के हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत नए लीडर की तरफ अपने कदम बढ़ा सकता है। ऐसे में अय्यर एक बेहतरीन विकल्प हैं।

दूसरा कारण- तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी का असर भारत के मिडिल ऑर्डर पर पड़ता। ऐसे में श्रेयस अय्यर उनके लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। अय्यर मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें नंबर-3 और 4 पर बैटिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है। तिलक वर्मा के बैकअप के रूप में भी भारत श्रेयस अय्यर को तैयार कर सकता है। अगर किसी कारण की वजह से तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते तो बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को उनकी जगह स्क्वॉड में चुन सकता है।

तीसरा कारण- श्रेयस अय्यर इस समय गजब की फॉर्म में हैं, चाहे फॉर्मेट वनडे का हो या टी20 का। डोमेस्टिक से लेकर नेशनल लेवल तक वह लगातार रन बना रहे हैं। आईपीएल 2025 में भी उनकी फॉर्म गजब की रही थी। उनकी अगुवाई में पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंचा था। श्रेयस अय्यर ने पिछले आईपीएल सीजन में 50 से अधिक की औसत से 604 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम- सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (VC), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (WK), रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I)।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;