
बांग्लादेश को मिलेगा ICC से झटका, भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने को होगा मजबूर; जानें क्यों?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी को लेटर लिखने पर विचार कर रहा है। हालांकि आईसीसी से उन्हें झटका ही मिलेगा क्योंकि उनके मैच भारत से शिफ्ट नहीं हो पाएंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने हाल ही में मुस्तिफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया है। देशभर में फैले आक्रोश को देखते हुए बीसीसीआई को यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। बीसीसीआई के इस फैसले ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हिला कर रख दिया है। अब बीसीबी आईसीसी से अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को भारत से शिफ्ट करने की मांग कर सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी को लेटर लिखने पर विचार कर रहा है। हालांकि आईसीसी से उन्हें झटका ही मिलेगा क्योंकि उनके मैच भारत से शिफ्ट नहीं हो पाएंगे। बता दें, बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच भारत में ही खेलेने है। तीन मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होंगे, वहीं एक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।
क्यों बांग्लादेश के मैच शिफ्ट नहीं हो सकते?
बांग्लादेश के मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने से अन्य टीमों पर भी इसका असर पड़ेगा। सभी टीमों के कार्यक्रम के अनुसार उनकी फ्लाइट, होटल समेत अन्य इंतजाम पहले से ही हो चुके हैं। ऐसे में एक महीना पहले इतने बड़े पैमाने पर बदलाव करना कठिन होगा।
न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार BCCI के एक सोर्स ने कहा, "आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से मैच नहीं बदल सकते। यह लॉजिस्टिक्स के हिसाब से बहुत मुश्किल है। विरोधी टीमों के बारे में सोचिए। उनके एयर टिकट, होटल बुक हो चुके हैं।"
सोर्स ने आगे कहा, "साथ ही, सभी दिनों में तीन-तीन मैच हैं, जिसका मतलब है कि एक मैच श्रीलंका में है। वहां ब्रॉडकास्ट क्रू भी है। इसलिए यह कहना आसान है, करना मुश्किल होगा।"
बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल, ग्रुप स्टेज-
बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज (7 फरवरी) कोलकाता में
बांग्लादेश बनाम इटली (9 फरवरी) कोलकाता में
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (14 फरवरी) कोलकाता में
बांग्लादेश बनाम नेपाल (17 फरवरी) मुंबई में

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




