ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की IPL ट्रेड में किसको फायदा और किसको नुकसान? 5 पॉइंट्स में समझिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ट्रेड को लेकर खबरें हैं। पंत की दिल्ली की टीम में वापसी हो सकती है तो कुलदीप लखनऊ सुपर जाएंट्स जा सकते हैं। इस ट्रेड में किसको कितना फायदा और किसको कितना नुकसान होगा? आईए जानते हैं-

Rishabh Pant and Kuldeep Yadav Trade

ऋषभ पंत ने दो निराशाजनक IPL सीजन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी। उस समय ही ऐसा लगने लगा था कि पंत किसी नई टीम की तलाश में है। आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सबसे पहली ट्रेड डील की रिपोर्ट भी पंत को लेकर ही आई है। रिपोर्ट्स हैं कि ऋषभ पंत की ट्रेड डील दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो सकती है। दिल्ली पंत की पुरानी टीम है, जिसे छोड़कर ही वह लखनऊ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जाएंट्स ऋषभ पंत के बदले कुलदीप यादव को चाहती है। कुलदीप डोमेस्टिक क्रिकेट यूपी से खेलते हैं ऐसे में उनकी घर वापसी होगी। आईए समझते हैं इस ट्रेड डील से किसको फायदा होगा और किसको नुकसान

  • ऋषभ पंत को 12 करोड़ का नुकसान- इस ट्रेड डील से सबसे बड़ा नुकसान भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम 27 करोड़ के बदले ऋषभ पंत को 15 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। इससे पंत की सैलरी पर 12 करोड़ का असर पड़ेगा।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स को फायदा- पंत की ट्रेड डील से एलएसजी को भरपूर फायदा होगा। 27 करोड़ के पंत के जाने से उनके पर्स बढ़ेगा। साथ ही कुलदीप यादव को उन्हें काफी कम पैसा देना होगा। ऐसे में टीम अगले ऑक्शन में नए खिलाड़ियों के लिए जा सकती है। कुलदीप यादव सेम अमाउंट 13.25 करोड़ रुपए में एलएसजी में शामिल हो सकते हैं।

  • ऋषभ पंत को कप्तानी भी नहीं मिलेगी, मगर दिल्ली का अपनापन मिलेगा- दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने से ऋषभ पंत को एक और नुकसान कप्तानी का हो सकता है। पंत ने जब दिल्ली छोड़ी थी तो वह इस टीम के कप्तान थे, वहीं एलएसजी में जाकर भी उन्होंने कप्तानी की थी। मगर रिपोर्ट्स हैं कि अब जब उनकी डीसी में वापसी होगी तो वह बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज ही खेलेंगे।
  • केएल राहुल को हो सकता है फायदा, बन सकते हैं डीसी के नए कप्तान- रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को अपना नया कप्तान बना सकती है। अक्षर पटेल की अगुवाई में उनके पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे हैं, ऐसे में वह केएल राहुल का अनुभव इस्तेमाल करना चाहते हैं। राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कप्तानी की है।
  • कुलदीप यादव की घर वापसी- कुलदीप यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं, मगर अगले सीजन पहली बार उनकी होम टीम में वापसी हो सकती है। कुलदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में यूपी की तरफ से खेलते हैं, ऐसे में वहां की फैन फॉलोइंग उनके खूब काम आएगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।