Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Exactly 11 years ago, Rohit Sharma played his highest ODI innings of 264 runs on 13 november 2014 vs sri lanka
ठीक 11 साल पहले जब रोहित शर्मा ने खेली थी 264 रन की वनडे की सबसे बड़ी पारी

ठीक 11 साल पहले जब रोहित शर्मा ने खेली थी 264 रन की वनडे की सबसे बड़ी पारी

संक्षेप:

3 नवंबर। ये वही तारीख है जब क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ जो पहले कल्पना से भी परे था। वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी। 11 साल पहले 2014 को इसी तारीख को रोहित शर्मा ने 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। 

Nov 13, 2025 04:32 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

13 नवंबर। ये वही तारीख है जब क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ जो पहले कल्पना से भी परे था। वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी। 11 साल पहले 2014 को इसी तारीख को रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली। तब तक वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक तक तो बन गए थे लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 50-50 ओवरों के मैच में कोई खिलाड़ी 250+ रन भी बना सकता है। हिटमैन ने वो कर दिया जो अकल्पनीय था। अद्भुत था। श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रोहित शर्मा ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। 264 रन की पारी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीसीसीआई ने उस महान पारी को याद किया है। युवा रोहित शर्मा की उस पारी का क्लिप शेयर किया है। उस मैच को भारत ने 153 रनों के विशाल अंतर से जीता था।

विराट कोहली के साथ की 202 रन की साझेदारी

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। विराट कोहली कप्तान थे। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने उतरे। 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 40 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा जब रहाणे 28 रन बनाकर आउट हुए। 19 रन ही अभी और जुड़े थे कि अंबाती रायडू के रूप में भारत का दूसरा विकेट भी गिर गया। उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 202 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। कोहली 66 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा विध्वंसक अवतार में थे। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हुए लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया था। हिटमैन ने 264 रन की पारी खेली और भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ये भी पढ़ें:रोहित के बाद हार्दिक पांड्या भी BCCI की लाइन पर आए, कोहली का कुछ तय नहीं

वीरेंदर सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। उससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही वीरेंदर सहवाग के नाम था जिन्होंने 219 रन बनाए थे। शर्मा ने 264 रन बनाने के लिए 173 गेंदों का सामना किया। उनका स्ट्राइक रेट 152.60 का रहा। अपनी ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के उड़ाए।

बाउंडरी से सबसे ज्यादा रन बटोरने का अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड सुधारा

उस पारी में रोहित शर्मा ने 186 रन सिर्फ बाउंडरी से बटोरे। ये किसी भी वनडे मैच में किसी खिलाड़ी की तरफ से बाउंडरी के जरिए बटोरे गए सबसे ज्यादा रन हैं। उससे पहले भी बाउंडरी से सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम था जब 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में उन्होंने 209 रन की अपनी पारी के दौरान 144 रन बाउंडरी से जुटाए थे।

किसी वनडे पारी में सबसे ज्यादा चौके का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने उस मैच में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 33 चौके जड़े जो किसी वनडे मैच में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से लगाए गए सबसे ज्यादा चौके हैं। उससे पहले वह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग के नाम था जिन्होंने वनडे में अपने-अपने दोहरे शतकों के दौरान 25 चौके लगाए थे।

72 गेंद में अर्धशतक मगर अगले 101 गेंदों में ठोक दिए 200 से ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने शुरुआत संभलते हुए की थी। 4 रन के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला था जब थिसारा परेरा ने थर्डमैन पर उनका कैच छोड़ दिया था। हिटमैन ने अपनी पारी के पहले 50 रन 72 गेंदों में पूरे किए। इस दौरान 39 डॉट गेंदें खेली। लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसा गियर बदला कि श्रीलंकाई बल्लेबाज हक्के बक्के रह गए। 50 से 100 तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 28 गेंदें खेली। 100 से 150 पहुंचने के लिए सिर्फ 25 और 150 से 200 रन पहुंचने के लिए 26 गेंदें खेली। 200 से 250 तक पहुंचने के लिए तो रोहित शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना किया।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |