T20I कप्तानी छोड़िए शुभमन को तो टीम में जगह नहीं मिलेगी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरतअंगेज दावा

Mar 11, 2026 08:21 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के टी20 स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था। वह सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी के बाद बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।

T20I कप्तानी छोड़िए शुभमन को तो टीम में जगह नहीं मिलेगी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरतअंगेज दावा

भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल को लेकर हैरतअंगेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि गिल का भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनना तो छोड़िए उनकी सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम में वापसी भी मुश्किल है। फिलहाल, 26 वर्षीय गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उनकी सितंबर 2025 में 14 महीनों के बाद T20I में वापसी हुई थी लेकिन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। एशिया कप से पहले गिल को आक्रामक बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता लाने के लिए टीम में उपकप्तान बनाकर वापस लाया गया था। हालांकि, यह फैसला भारत की स्वाभाविक आक्रामक शैली को प्रभावित कर गया। वह वापसी के बाद 15 मैचों में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके। इसी कारण सिलेक्टर्स ने गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना। गिल ने भारत के लिए 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 869 रन जुटाए हैं। इस दौरान उनका औसत 28.03 और स्ट्राइक रेट 138.59 का रहा।

'गिल को टी20 की कप्तानी मिलने से रही'

आकाश ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,''शुभमन के लिए मश्किल तो होने वाला है। भारतीय टीम की बड़ी सोच थी कि तीनों फॉर्मेट का एक कप्तान होना चाहिए ताकि आसानी हो। लेकिन यह होगा ही नहीं। वह टेस्ट और वनडे के कप्तान हैं लेकिन टी20 की कप्तानी तो मिलने से रही। इस समय तो भारत की टी20 टीम में नाम आना भी मुश्किल है। फिलहाल, भारतीय टीम जिस अंदाज में खेल रही है। उसने पिछले चार मैचों में रनों का पहाड़ खड़ा किया है। जब आप 250 के स्कोर की बातें कर रहे हो और वो भी वर्ल्ड कप में तो फिर आप यह नहीं सोचते हो कि हमें एंकर चाहिए। शुभमन गिल अडेप्ट कर सकते हैं और चेंज कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो कि हमें वो ढूंढने के चक्कर में द टेस्ट बैटर शुभमन गिल को खो दें। वो शुभमन गिल नहीं खोना चाहिए जो वनडे में बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। मुझे लगता है कि शुभमन गिल के लिए यह मुश्किल होने वाला है। हालांकि, चीजें कभी भी बदल सकती हैं। लेकिन आसान नहीं होगा।''

T20I टीम से बाहर होने गिल ने ये कहा था

टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने के बाद शुभमन गिल ने कहा था कि वह चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं और जब भी मौका मिलेगा अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि मैं वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए। मेरी तकदीर में जो लिखा है उसे कोई मुझसे नहीं छीन सकता। जाहिर है एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यह विश्वास होता है कि अगर आप विश्व कप में खेलते हैं। तो आप अपनी टीम के लिए और अपने देश के लिए जीत हासिल करेंगे। मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं।'' उन्होंने आगे कहा था, ''एक खिलाड़ी होने के नाते सब कुछ वर्तमान में जीने के बारे में है। आप जितना अधिक वर्तमान में रहेंगे जीत की उतनी संभावनाएं बढ़ जाएंगी। आप मैदान में भी अगर वर्तमान में रहते हैं तो सफलता की संभावना बढ़ जाती है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।