सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को क्यों टीम से ड्रॉप किया था? पूर्व सिलेक्टर ने खोला राज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे दिग्गजों को टीम से बाहर क्यों किया गया था? इस बारे में पूर्व चीफ सिलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में बताया है। उनका कहना है कि हमें भविष्य की नींव रखने का काम दिया गया था। 

Sachin Tendulkar 2011 World Cup
2011 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को कंधे पर उठाए हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने वो राज खोला है, जिसके बारे में पहले बहुत कम चर्चा हुई है। यहां तक कि इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई है। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ड्रॉप करने में संदीप पाटिल का हाथ था। हालांकि, ये फैसला लेने वाले वे अकेले नहीं थे, लेकिन चीफ सिलेक्टर के तौर पर उनके कंधे पर ज्यादा जिम्मेदारी थी। अब दूरदर्शन पर द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में पूर्व बल्लेबाज और सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रहे संदीप पाटिल ने बताया है कि उन्होंने और उनकी अगुवाई वाली चयन समिति ने जो किया, वह भारतीय क्रिकेट की भलाई और भविष्य के लिए था।

2012 और 2016 के बीच एक जरूरी बदलाव भारतीय क्रिकेट में देखने को मिला था। उस वक्त तक टीम इंडिया का हिस्सा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान जैसे दिग्गज थे। उसी समय संदीप पाटिल सिलेक्शन पैनल के हेड थे। उनकी कमेटी को अगले दौर के लिए एक टिकाऊ नींव बनाने के लिए कई वर्ल्ड कप विजेता दिग्गजों को धीरे-धीरे बाहर करने का काम सौंपा गया था। संदीप पाटिल एंड कंपनी ने इसे अंजाम भी दिया था।

ये फैसले सिर्फ मैं ही नहीं ले रहा था- पाटिल

संदीप पाटिल ने इस शो में बताया, “सबसे पहले, मैं यह साफ कर देना चाहता हूं: ये फैसले सिर्फ मैं ही नहीं ले रहा था। पांच लोगों का एक सिलेक्शन पैनल था और मैं उसका चेयरमैन था। हमने जो भी फैसले लिए, हमने इंडियन क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए। आज यह बात उठाते हुए बहुत बुरा लग रहा है, लेकिन सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज सिंह और ज़हीर खान जैसे महान खिलाड़ियों को टीम छोड़नी पड़ी या रिटायर होना पड़ा। वे कारण जानते हैं। सिलेक्टर के तौर पर हमारा काम देश, BCCI और इंडियन क्रिकेट के फ़ायदे को सबसे पहले रखना था।”

आप खिलाड़ियों के दोस्त हो सकते हैं- संदीप पाटिल

संदीप पाटिल ने आगे कहा, “आप खिलाड़ियों के दोस्त हो सकते हैं, लेकिन एक लिमिट होनी चाहिए। आप यह नहीं कह सकते, ‘वह मेरा दोस्त है, इसलिए मैं उसे टीम के लिए चुनूंगा।’ जब आपको यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो आपको इसे गंभीरता से लेना होता है। आप अपने क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहे होते; आप इंडिया के क्रिकेट और उसके भविष्य के बारे में सोच रहे होते हैं। आपको कभी-कभी ऐसे फ़ैसले लेने पड़ते हैं जिनसे आप खुश नहीं होते, लेकिन आप उन्हें इंडियन टीम की भलाई के लिए लेते हैं।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन और युवराज जैसे दिग्गजों को क्यों ड्रॉप किया था? पूर्व सिलेक्टर ने खोला राज