Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़everyone loves money But India is more important than the IPL Kapil Dev blunt words to players
पैसे से प्यार होता है लेकिन IPL से ज्यादा...कपिल देव की खिलाड़ियों को दो टूक, बताया क्या सबसे जरूरी?

पैसे से प्यार होता है लेकिन IPL से ज्यादा...कपिल देव की खिलाड़ियों को दो टूक, बताया क्या सबसे जरूरी?

संक्षेप:

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों को अहम सलाह दी है। उन्होंने दो टूक कहा कि देश के लिए खेलने से ज्यादा कुछ भी जरूरी नहीं है।

Dec 11, 2025 05:40 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बोलबाला है। इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या नेशनल टीम की ओर से खेलने से ज्यादा फ्रेंचाइजी लीग को अहमियत दी जानी चाहिए। इंटरनेशनल मैचों के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी फायदेमंद लीग को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों का ट्रेंड बढ़ा है। कपिल देव ने इसपर अपनी बेबाक राय रखी है। भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि देश के लिए खेलने से ज्यादा अहम कुछ भी नहीं। उन्हें लगता है कि आखिरी फैसला खिलाड़ी का होता है लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा सबसे बड़ा सम्मान बना रहना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कपिल ने गुरुवार को कहा, "मुझे लगता है कि हर इंसान अलग होता है। हर किसी को पैसे से प्यार होता है और कुछ खिलाड़ी लीग को प्राथमिकता दे सकते हैं। लेकिन मुझे अब भी लगता है कि इंडिया के लिए खेलना आईपीएल से ज्यादा जरूरी है। हालांकि, हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, उनका अपना सोचने का तरीका होता है। उन्हें गुड लक।" महान ऑलराउंडर ने यह बात भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) इवेंट में ‘72 द लीग’ लॉन्च के अवसर पर कही। इस लीग में देश और विदेश के 60 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के शुरू होने के महीनों बाद पीजीटीआई ने यह घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की 3 कमजोरियां, जिनकी वजह से गिरा भारत का अभेद किला

‘72 द लीग’ दिल्ली-एनसीआर के तीन कोर्स क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब, जेपी ग्रीन्स और कुतुब गोल्फ कोर्स में खेली जाएगी। पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव से जब पूछा गया कि क्या यह लीग आईजीपीएल का जवाब है तो उन्होंने कहा, ''ऐसी लीग बनाना पीजीटीआई की जिम्मेदारी है। दूसरों के पास व्यावसायिक मॉडल हो सकता है लेकिन हमें इस देश में खेल को चलाना है। यही फर्क है।'' उन्होंने कहा, ''72 द लीग के लॉन्च के साथ पीजीटीआई भारत में गोल्फ के विकास के लिए एक नई शुरुआत कर रहा है। पहली बार हमारे पास पीजीटीआई द्वारा मंजूर एक टीम आधारित राष्ट्रीय लीग है जो खिलाड़ियों के लिए नए मौके पैदा करती है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |