वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारत से बाहर हर कोई ये पूछ रहा, ब्रेट ली ने कहा- किसे फर्क पड़ता है कि…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेड ली ने वैभव सूर्यवंशी की शान में कसीदा पढ़ा है। उन्होंने लोगों से 15 वर्षीय ओपनर पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालने की गुजारिश की। सूर्यवंसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल डेब्यू किया।

Brett Lee on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी और ब्रेट ली (फाइल फोटो)

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह अभी 15 साल के हैं और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। युवा ओपनर ने आईपीएल में गदर काटने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया लेकिन पहली सीरीज में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सूर्यवंसी ने अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में खेली और छाप छोड़ने में सफल रहे। वह जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ की है। पूर्व पेसर ने कहा कि भारत से बाहर हर कोई सिर्फ सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल पूछ रहा।

'किसे फर्क पड़ता है कि सूर्यवंशी...'

ब्रेट ली ने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर चल रही बहस को दरकिनार करते हुए आने वाले सालों में ओपनर द्वारा बड़ी उपलब्धियों हासिल करने की उम्मीद जताई। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज का मानना ​​है कि फोकस सूर्यवंशी की काबिलियत और उसने मैदान पर जो प्रदर्शन किया है, उस पर होना चाहिए। ब्रेट ली बीयर बाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर कहा, ''वह अविश्वसनीय है। भारत से बाहर हर कोई यह सवाल पूछता है कि क्या वह 15 साल का है। क्या वह 15 साल का है, शायद दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय यही है। मुझे परवाह नहीं कि वह कितने साल का है। अगर वह 15 साल का है, तो शानदार है लेकिन अगर वह 17 या 18 साल का है तो किसे फर्क पड़ता है। यह बच्चा क्रिकेट खेल सकता है। वह इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खोज रहा है, और वह आगे चलकर और भी बड़ी और बेहतर चीजें हासिल करेगा।''

'वैभव सूर्यवंशी में पावर है जो उसे...'

ली ने इस बात पर भी जोर दिया कि सूर्यवंशी ने कम उम्र के बावजूद जबर्दस्त परिपक्वता दिखाई है। उन्होंने आईपीएल में कई शानदार पेसर्स के खिलाफ युवा ओपनर की बेखौफ बैटिंग की तरफ इशारा किया। लेकिन पूर्व पेसर का मानना ​​है कि इस प्लेयर के लिए सबसे बड़ी चुनौती तेजी से आगे बढ़ने के साथ आने वाली अटेंशन और उम्मीदों को हैंडल करना होगा। उन्होंने साथ ही सूर्यवंशी पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालने की गुजारिश की। ली ने कहा, ''उसने इतने कम समय में आईपीएल में धूम मचा दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसने जो 97 रन बनाए, वह ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स के सामने था। वे गैस बॉलिंग कर रहे थे, और वह उन्हें हुक कर रहा था। वह सही क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहा है और उसमें पावर है जो उसे कहीं से मिलती है। यह उसकी फॉर्म या बैटिंग नहीं होगी, यह सिर्फ उसका दिमाग होगा। वह अभी भी बच्चा ही है। उसे बच्चा ही रहने दीजिए और ज्यादा प्रेशर मत डालिए।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव पर हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा, ब्रेट ली ने कहा- किसे फर्क पड़ता है कि…