एक-एक पारी का हिसाब रखा जाएगा संजू, पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 10 रन निकले। दो चौकों के बाद उनकी पारी समाप्त हो गई। अब उन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने भी कहा है कि अब एक-एक पारी का हिसाब रखा जाएगा।

sanju samson
संजू सैमसन (फाइल फोटो)

रविवार, 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की शृंखला का आगाज हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। 157 रनों के लक्ष्य को भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। 256 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनका साथ ईशान किशन ने दिया और 33 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। हालांकि, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में एक बार फिर फेल रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए।

अब संजू सैमसन की हर पारी का रखा जाएगा हिसाब

वैभव सूर्यवंशी की जगह प्लेइंग XI में वापसी कर रहे संजू सैमसन को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने भी संजू पर बन रहे दबाव के बारे में बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहने की कोशिश की है कि अब संजू की एक-एक पारी का हिसाब रखा जाएगा, क्योंकि ड्रेसिंग रूम में जो बल्लेबाज अपने मौके का इंतजार कर रहा है उसका नाम वैभव सूर्यवंशी है और उसने जिम्बाब्वे में खेली गई पिछली सीरीज और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया था। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर भारत और अफगानिस्तान के मैच का विश्लेषण करते हुए कहा कि "मेरा ध्यान सिर्फ एक खिलाड़ी पर था और वो थे संजू सैमसन। आप विश्व कप जीतते हैं और फिर दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद आपको टीम से बाहर कर दिया जाता है। हालांकि, वो फिर से आउट हो गए। एक पारी खराब हो गई है और अब पारियों का हिसाब-किताब होना बाकी है। वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठे हैं। मैं संजू को खिलाने के पक्ष में था, लेकिन जब तक वैभव बाहर बैठे रहेंगे, दबाव बना रहेगा।"

पांचवें गेंदबाज और शिवम दुबे को आखिरी ओवर देने पर भी सवाल

आकाश चोपड़ा ने मैच का विश्लेषण करते हुए भारत के पांचवें गेंदबाज की मुसीबत के बारे में भी बात की। उन्होंने शिवम दुबे को आखिर ओवर में गेंदबाजी दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एक-एक पारी का हिसाब रखा जाएगा संजू…, ऐसा क्यों बोले आकाश चोपड़ा?