वैभव सूर्यवंशी से नफरत करने वालों की अश्विन ने लगाई क्लास, सचिन तेंदुलकर से तुलना पर भी बोले
वैभव सूर्यवंशी को अश्विन ने ट्रेंड सेटर बताया है। साथ ही श्रीलंका में हुई घटना के बाद वैभव पर हो रही ट्रोलिंग पर उन्होंने निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जितना वैभव को क्लोजली फॉलो किया जा रहा है उतना कभी सचिन तेंदुलकर को भी नहीं किया गया है। क्यों ऐसा कहा, पढ़िए पूरा।

बिहार के 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी के बारे में अपने यूट्यूब चैनल में बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि यह खिलाड़ी अलग है। यह ट्रेंड मेकर और ट्रेंड सेटर है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर के टाइम में कोई भी इंडिया ए का मैच फॉलो नहीं करता था, लेकिन वैभव ने अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों को मैच देखने के लिए मजबूर कर दिया है। रविचंद्रन अश्विन सूर्यवंशी पर ज्यादा उम्मीदों को गलत बताया है और कहा है कि इस खिलाड़ी बस इंजॉय करने दीजिए। उसके आउट होने पर ज्यादा आलोचना करने या नफरत फैलाने की जरूरत नहीं है।
इंडिया ए खेलते वक्त वैभव की तरह सचिन को नहीं फॉलो किया गया
अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ चर्चा के दौरान अश्विन से पूछा गया कि क्या श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज के दौरान धक्का- मुक्की वाली घटना हुई थी, उसके बाद बहुत से लोग यह कह रहे हैं कि वैभव को सचिन की तरह ही मैनर्ड तरीके से खेलना चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए अश्विन ने कहा कि "मुझे एक बात बताइए कि सचिन तेंदुलकर को इंडिया ए खेलते वक्त किसने इतना फॉलो किया था, जितना अभी वैभव को किया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर के वक्त आईपीएल नहीं था, इतने क्लोज और हाई क्वालिटी के कैमरे नहीं थे और ना ही उन्हें किसी ने इतना फॉलो किया। तो हम सचिन से मैनर के तरीके में भी वैभव की कैसे तुलना कर सकते हैं। ऐसा कभी हुआ नहीं है कि किसी को इतने करीब से फॉलो किया गया हो। यह एक तरीके से ट्रेंड ब्रेकिंग या ट्रेंड सेटिंग चीज है, जो वैभव ने किया है।"
वैभव के बारे में नफरत फैलाना गलत, उसे क्रिकेट एंजॉय करने दें
अश्विन ने श्रीलंका में हुई ट्राई नेशन ए वाली सीरीज में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरीके से लोग वैभव के बारे में बात कर रहे हैं, उन पर कटाक्ष कर रहे हैं, ज्ञान दे रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं, वह सरासर गलत है। क्रिकेट एक खेल है। गली क्रिकेट में भी हीट ऑफ द मोमेंट ऐसी चीजें हो जाती हैं और फिर अगले दिन सब नेम प्रेम से फिर से खेलते हैं। यह क्रिकेट में चलता है। इस तरह की चीजों पर हाइप क्रिएट करना निराशाजनक है। वह (वैभव सूर्यवंशी) बच्चा है, उसे गेम को एंजॉय करने दीजिए।
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी 26 जून से शुरू हो रही आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी चुना गया है।



