कभी भारत की टेस्ट टीम की रीढ़ थे अश्विन और रहाणे, अब ETPL में उड़ाएंगे गर्दा, केशव महाराज ने बताया दोनों का क्या है असर

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने कहा कि पूर्व भारतीय सितारों रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में खेलने से लीग की लोकप्रियता बढ़ेगी।

ashwin rahane and kohli
अश्विन, रहाणे और कोहली

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने कहा कि पूर्व भारतीय सितारों रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में खेलने से लीग की लोकप्रियता बढ़ेगी और ज्यादा दर्शक मैच देखने आएंगे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने से प्रतियोगिता मजबूत

महाराज इस पहली इटीपीएल में ग्लास्गो कॉस्मिक की ओर से खेलेंगे। अश्विन डबलिन गार्डियंस और रहाणे एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेलेंगे। महाराज का मानना है कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर लीग ने पहले ही एक मजबूत प्रतियोगिता तैयार कर ली है।महाराज ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''इस लीग में अश्विन और रहाणे की मौजूदगी निश्चित रूप से महसूस होगी। इसका असर सिर्फ क्रिकेट के नजरिए से ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों को मैच देखने के लिए आकर्षित करने में भी होगा। ‘’ उन्होंने कहा, ''हम जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर प्रशंसकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं और मुझे लगता है कि यह लीग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शानदार आकर्षण है। ''

महाराज ने अश्विन और रहाणे की तारीफ की

महाराज ने दोनों भारतीय दिग्गजों की तारीफ करते हुए कहा कि मैदान पर उनके प्रदर्शन से कहीं आगे भी उनका प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, ''मुझे अश्विन के खिलाफ और उनके साथ (राजस्थान रॉयल्स के लिए) खेलने का मौका मिला है। खेल के महान खिलाड़ियों में से एक के साथ खेलने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ‘’ रहाणे के बारे में महाराज ने कहा, ''मेरे मन में अजिंक्य के लिए बहुत सम्मान है। मैं उनके खिलाफ खेल चुका हूं। वह बहुत बेहतरीन इंसान हैं। वह शानदार और प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उससे भी बढ़कर खेल के एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता हैं। ‘’ उन्होंने कहा, ''उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सफल जीत दिलाई हैं, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे यादगार जीत में से एक है। ‘’ ईटीपीएल ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन जैसे फिल्मी सितारों को भी मालिक और सह-संस्थापक के रूप में आकर्षित किया है। वहीं ग्लास्गो कॉस्मिक के सह-मालिक विपुल अग्रवाल, तंशा बत्रा और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन हैं।

महाराज इस नयी लीग का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह उनके लिए अनजान परिस्थितियों में खुद को परखने और दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका है।

बता दें कि अश्विन और पुजारा भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ की हड्डी लंबे समय तक रहे हैं। अश्विन ने 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बीच सीरीज में ही संन्यास ले लिया था, जबकि रहाणे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कभी भारत की टेस्ट टीम की रीढ़ थे अश्विन और रहाणे, अब ETPL में उड़ाएंगे गर्दा