आर अश्विन को ETPL में मिला 'डबल रोल', कप्तानी के साथ-साथ एक और बड़ी जिम्मेदारी उठाएंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

R Ashwin ETPL Team: आर अश्विन यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग में खेलेंगे। वह लीग में डबल जिम्मेदारी संभालेंगे। अश्विन डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

R Ashwin ETPL Dublin Guardins captain and mentor

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन अपनी क्रिकेट करियर में एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। अश्विन को यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग में (ETPL) में 'डबल रोल' मिला है। वह लीग में डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। 39 वर्षीय अश्विन को ना सिर्फ टीम का कप्तान नियुक्त गया गया है बल्कि मेंटोर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड डबलिन गार्जियंस के मालिक हैं। लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट में छह टीमें उतरेंगी और कुल 32 मैच खेले जाएंगे।

अश्विन ने 2024 में लिया था संन्यास

अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने आईपीएल 2025 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लिया था। वह फिलहाल अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेल रहे हैं। अश्विन उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें शुरुआती ETPL सीजन के लिए डायरेक्ट जोड़ गया। उनके अलावा डायरेक्ट साइनिंग के तौर पर फाफ डूप्लेसी, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ और टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं।

द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद पिछले महीने एक बयान में कहा था, ''जिस बात ने मुझे ईटीपीएल की ओर आकर्षित किया वह इसके पीछे का बड़ा विजन था - जमीनी स्तर पर विकास को मजबूत करके और आयरलैंड तथा पूरे यूरोप में उभरती प्रतिभाओं के लिए रास्ते बनाकर यूरोप में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करने का अवसर।''

डुप्लेसी-क्लासेन हैं सह-मालिक

क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ पार्टनरशिप में शुरू की गई इस लीग में डबलिन, ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, बेलफास्ट और रॉटरडैम शहरों की फ्रेंचाइजी हैं। यह यूरोप की पहली आईसीसी से मंजूर मल्टी-कंट्री फ्रेंचाइजी टी20 लीग है। डूप्लेसी के साथ रॉटरडैम डॉकर्स में साउथ अफ्रीका के साथी हेनरिक क्लासेन, डोनोवन फरेरा और एनरिक नोर्खिया के साथ नजर आएंगे। डूप्लेसी और क्लासेन टीम के सह-मालिक हैं। क्लासेन टीम के कप्तान भी होंगे।

मार्श और स्मिथ एम्स्टर्डम का हिस्सा

साउथ अफ्रीका के पेसर लुंगी एनगिडी ग्लासगो कॉस्मिक के लिए खेलेंगे। मार्श और स्मिथ एम्स्टर्डम फ्लेम्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और ट्रेंट बोल्ट, जो आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, ईटीपीएल में एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स का हिस्सा हैं। सेंटनर फ्रैंचाइजी की कप्तानी करेंगे। फिन एलन ग्लासगो की टीम की ओर से खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ग्लासगो के कोच हैं। माइकल ब्रेसवेल में एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी में हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।