इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 5 अनकैप्ड के साथ भारत के खिलाफ नए कप्तान साइवर-ब्रंट को कमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट को जुलाई में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का कप्तान चुना गया।

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 5 अनकैप्ड के साथ भारत के खिलाफ नए कप्तान साइवर-ब्रंट को कमान

इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए गुरुवार को टीम का ऐलान किया। स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट को जुलाई में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का कप्तान चुना गया। भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से टेस्ट खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड प्लेयर को जगह दी है। यह मैच इस प्रतिष्ठित मैदान पर आयोजित होने वाला पहला महिला टेस्ट मैच होगा। एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, मेडी विलियर्स, ग्रेस पॉट्स और एली थ्रेलकेल्ड वो पांच खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

लॉर्ड्स में होगा टेस्ट

साइवर-ब्रंट इस मशहूर मैदान पर टेस्ट मैच में अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली इंग्लिश महिला बनेंगी। इसी मैदान पर इस महीने की शुरुआत में पुरुषों का 150वां टेस्ट मैच खेला गया था। यह एकमात्र टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच खेला जाएगा। कप्तान के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का ग्रुप होगा जिसमें समरसेट की हीथर नाइट अपना 15वां टेस्ट खेलने की तैयारी में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024-25 महिला एशेज में इंग्लैंड के हालिया टेस्ट मैच में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम चयन पर टिप्पणी करते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर ने कहा, ''हमने नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में एक मजबूत टेस्ट टीम चुनी है। लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट के लिए ये ऐतिहासिक दिन होंगे। महिला क्रिकेट में टेस्ट मैच खेलना एक अनोखा और बहुत चुनौतीपूर्ण अनुभव है। मुझे पता है कि हमारी खिलाड़ी इस फ़ॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने पर कितना गर्व महसूस करती हैं। लॉर्ड्स में इस अनुभव का आनंद लेने वाली पहली 11 खिलाड़ियों के लिए यह पल यादगार होगा।"

पांच अनकैप्ड खिलाड़ी

नैट साइवर-ब्रंट पहली बार टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी। टीम में हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, साथ ही कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इस प्रारुप में अपना पहला मैच खेलेंगे। टीम में पांच ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। एलिस कैपसी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पॉट्स और एली थ्रेलकेल्ड के पर्दापण करने की संभावना है। पॉट्स और थ्रेलकेल्ड ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोई मैच नहीं खेला है।

इंग्लैंड की टीम :

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।