
कल होगी T20 वर्ल्ड कप के डबल चैंपियंस की टक्कर, नेपाल से 'बाल-बाल' बचा था इंग्लैंड
नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अपने पहले ही मैच में बमुश्किल उलटफेर से बचने वाली इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले एक महत्वपूर्ण और बराबरी के मुकाबले में अधिक आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन करना होगा।
नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के अपने पहले ही मैच में बमुश्किल उलटफेर से बचने वाली इंग्लैंड की टीम को अब अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को मुंबई में होने वाले एक महत्वपूर्ण और बराबरी के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए अधिक आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमें अतीत में दो बार यह प्रतियोगिता जीत चुकी हैं और टूर्नामेंट के सह-मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत की तरह तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती निरंतरता को बरकरार रखना होगा क्योंकि टी20 क्रिकेट में जीत-हार का अंतर बहुत कम हो सकता है। इसमें किसी भी टीम को कम करके आंकना बहुत बड़ी भूल हो सकती है।
इंग्लैंड को पिछले मुकाबले में इसका अहसास हुआ जब नेपाल ने एक समय उसे हार के कगार पर पहुंचा दिया था। इंग्लैंड ने आखिर में यह मैच चार रन से जीता था और इसे देखते हुए हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम को आगे भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। इंग्लैंड के लिए सैम करन मैच के हीरो रहे। उन्होंने अंतिम ओवर में अपनी सटीक लाइन और लेंथ से 10 रन का अच्छी तरह से बचाव किया।
कुल मिलाकर इंग्लैंड को लगेगा कि उसके गेंदबाजों की तुलना में उनके बल्लेबाजी विभाग ने सामूहिक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। आदिल राशिद लंबे समय बाद विकेट लेने में असफल रहे और जोफ्रा आर्चर की नेपाल के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। इससे इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की कमजोरी भी सामने आ गई, लेकिन ब्रूक और युवा जैकब बेथेल ने अर्धशतक लगाए और अन्य बल्लेबाज भी लय में दिखे।
इंग्लैंड ग्रुप सी में अपनी स्थिति सुधारने के लिए भी उत्सुक होगा, क्योंकि जीत के बावजूद उसकी टीम 0.200 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि स्कॉटलैंड दो अंकों और 0.950 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज के भी दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट 1.750 है। हालांकि, वेस्टइंडीज इस बात को अच्छी तरह से समझना होगा की चूक की गुंजाइश बहुत कम है, खासकर ऐसे मैदान पर जहां पहले दो मैचों में पिच ने गेंदबाजों का साथ दिया है।
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने इस मैदान पर बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। वानखेड़े स्टेडियम में छोटी बाउंड्री का असर नेपाल की बल्लेबाजी में भी देखने को मिला। वेस्टइंडीज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। शिमरोन हेटमायर की तेज 64 रन की पारी और रोमारियो शेफर्ड के पांच विकेटों की बदौलत उसने स्कॉटलैंड को आसानी से हराया। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
टीम इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंडन (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैकब बेथेल, सैम करेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





