ENG vs SL: श्रीलंका को सुपर 8 के मैच में मिली करारी हार, इंग्लैंड ने 51 रनों से चटाई धूल

Feb 22, 2026 06:16 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

England vs Sri Lanka Super 8 Match Highlights: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज पल्लेकेले में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सुपर 8 मैच खेला गया। इसे इंग्लैंड ने 51 रनों से जीता और पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया।

ENG vs SL: श्रीलंका को सुपर 8 के मैच में मिली करारी हार, इंग्लैंड ने 51 रनों से चटाई धूल

95England vs Sri Lanka Super 8 Match Highlights: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज पल्लेकेले में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की और ग्रुप 2 में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। फिल साल्ट ने कमाल का अर्धशतक इस मैच में जड़ा। श्रीलंका की पारी बुरी तरह से बल्लेबाजी में फेल रही। 146 रन पर इंग्लैंड को रोकने के बावजूद श्रीलंका की टीम 95 रन ही बना सकी और मैच 51 रनों से हार गई।

इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की टीम ने गिरते-पड़ते जैसे-तैसे श्रीलंका के खिलाफ 146 रन बनाए। फिल साल्ट ने 62 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3 और दिलशान मधुशंका ने 2 विकेट निकाले। उधर, 147 रनों के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बहुत ही घटिया रही। 5 विकेट पावरप्ले में ही टीम ने खो दिए। टीम 95 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए 3 विकेट विल जैक्स को मिले, जबकि 2-2 विकेट जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को मिले।

ENG 146/9
SL Score 86/8

श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

England vs Sri Lanka Super 8 Match LIVE Score updates

6:15 PM - Eng vs SL LIVE Score:- दिलशान मधुशंका को आदिल रशीद ने क्लीन बोल्ड किया और श्रीलंका का आखिरी विकेट गिराया। 95 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई।

6:11 PM - Eng vs SL LIVE Score:- लियाम डॉसन ने दुश्मंता चमीरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह श्रीलंका को नौवां झटका लगा। 13 गेंदों में 6 रन उन्होंने बनाए।

6:04 PM - Eng vs SL LIVE Score:- श्रीलंका ने 8वां विकेट कप्तान दसुन शनाका के रूप में गंवाया। ये टीम की आखिरी उम्मीद थे, लेकिन विल जैक्स ने रिले कैच के दम पर अपनी टीम को सफलता दिलाई। आदिल रशीद की गेंद पर वे आउट हुए।

5:54 PM - Eng vs SL LIVE Score:- दुशन हेमंता हिट विकेट आउट हो गए। वे जैमी ओवर्टन की गेंद का सामना कर रहा था। 5 रन वे 8 गेंदों में बना सकी। 7वां विकेट इस तरह 69 रन पर श्रीलंका का गिरा।

5:38 PM - Eng vs SL LIVE Score:- लियाम डॉसन ने श्रीलंका को छठा झटका दिया। कमिंडु मेंडिस 13 रन बनाकर आउट हुए। एक चौके और एक छक्का उन्होंने अपनी पारी में जड़ा। स्कोर अब श्रीलंका का 147 रनों के लक्ष्य के जवाब में 52/6 है।

5:27 PM - Eng vs SL LIVE Score:- विल जैक्स ने एक और सफलता इंग्लैंड को दिलाई और श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। अभी भी पावरप्ले की एक गेंद बाकी है, लेकिन 34 रन पर 5 विकेट श्रीलंका ने खो दिए हैं। विल जैक्स ने हैरी ब्रूक के हाथों दुनिथ वेल्लालगे को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

5:23 PM - Eng vs SL LIVE Score:- जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को चौथी सफलता दिलाई। कामिल मिशारा को उन्होंने जैमी ओवर्टन के हाथों कैच आउट कराया। 11 गेंदों में 6 रन उन्होंने बनाए। 4 विकेट 13 गेंदों के भीतर श्रीलंका ने खो दिए हैं।

5:20 PM - Eng vs SL LIVE Score:- कुसल मेंडिस अगले ओवर में आउट हो गए। विल जैक्स ने उनको अपने ही हाथों कैच आउट किया। अगली गेंद पर विल जैक्स ने पवन रथनायके आउट हो गए। उनका कैच टॉम बैंटन ने पकड़ा और वे गोल्डन डक का शिकार हुए।

5:15 PM - Eng vs SL LIVE Score:- श्रीलंका को पहला झटका तीसरे ओवर में पथुम निसंका के रूप में लगा। उनको जोफ्रा आर्चर ने जैमी ओवर्टन के हाथों कैच आउट कराया। 8 गेंदों में 9 रन उन्होंने बनाए। 2 चौके इस पारी में शामिल थे।

4:50 PM - Eng vs SL LIVE Score:- इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। फिल साल्ट ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनको दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला। दुनिथ वेल्लालगे ने 3 विकेट श्रीलंका के लिए निकाले।

4:42 PM - Eng vs SL LIVE Score:- विल जैक्स को दिलशान मधुशंका ने आउट किया। वे 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर मधुशंका ने जोफ्रा आर्चर को भी आउट कर दिया। इस तरह 9वां विकेट 19वें ओवर की आखिरी पर गिर गया।

4:34 PM - Eng vs SL LIVE Score:- लियाम डॉसन के रूप में इंग्लैंड की टीम को सातवां झटका लगा, जब महीश तीक्षणा ने 11 गेंदों में 6 रन के निजी स्कोर पर दसुन शनाका के हाथों उन्हें कैच आउट करा दिया।

4:18 PM - Eng vs SL LIVE Score: -इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट फिल साल्ट के रूप में खोया। दुनिथ वेल्लालगे ने तीसरी सफलता मैच में हासिल की। 40 गेंदों में 62 रन साल्ट ने बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। स्कोर 106/6 है। 14.2 ओवर का खेल हो चुका है।

4:10 PM - Eng vs SL LIVE Score: - दुष्मंता चमीरा ने श्रीलंका को पांचवीं सफलता दिलाई। सैम करन को उन्होंने कामिल मिशारा के हाथों कैच आउट कराया। 11 गेंदों में 11 रन सैम करन ने बनाए।

4:08 PM - Eng vs SL LIVE Score: - 36 गेंदों में फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका पहला अर्धशतक है। 13 ओवर में भी इंग्लैंड की टीम 100 का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

3:55 PM - Eng vs SL LIVE Score: - दुनिथ वेल्लालगे ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। कप्तान हैरी ब्रूक को उन्होंने lbw आउट कर दिया। 7 गेंदों में 14 रन उन्होंने जरूर बनाए, लेकिन बर्थडे ब्वॉय के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई। 10 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।

3:45 PM - Eng vs SL LIVE Score: - इंग्लैंड को तीसरा झटका रन आउट के तौर पर लगा, जब टॉम बैंटन रन आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों में 6 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर अभी भी 8 ओवर के बाद 50 से कम है।

3:30 PM - Eng vs SL LIVE Score: - इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका पावरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लगा, जब जैकब बेथेल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में महीश तीक्षणा की गेंद पर दिलशान मधुशंका के हाथों कैच आउट हो गए। बेथेल 3 रन बना सके।

3:16 PM - Eng vs SL LIVE Score: - इंग्लैंड की टीम ने पहले 3 ओवर में सिर्फ 16 रन बनाए थे। ऐसे में जोस बटलर लेफ्ट आर्म स्पिनर पर अटैक करने चले गए और रिवर्स स्वीप के चक्कर में lbw आउट हो गए। 14 गेंदों में सिर्फ 7 रन उन्होंने बनाए। दुनिथ वेल्लालगे ने उन्हें आउट किया।

3:06 PM - Eng vs SL LIVE Score: - इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में सिर्फ 4 रन बनाए। दिलशान मधुशंका ने ये ओवर फेंका

2:35 PM - Eng vs SL LIVE Score: - श्रीलंका की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुन और टीम में दो बदलाव किए हैं। दुष्मंता चमीरा को प्रमोद मदुशन की जगह और कामिल मिशारा को कुसल परेरा की जगह टीम में शामिल किया गया।

1:25 PM - Eng vs SL LIVE Score: - जनवरी 2024 से T20I में पहली और दूसरी इनिंग के बीच पथुम निसांका के रिकॉर्ड अलग-अलग रहे हैं। रन-चेज में, उन्होंने 22 इनिंग में 58.72 के एवरेज और 157.52 के स्ट्राइक रेट से 1057 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और आठ फिफ्टी शामिल हैं। पहली इनिंग में, उन्होंने 24 इनिंग में सिर्फ 481 रन बनाए हैं, जिसमें 20.04 का एवरेज और 122.7 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ दो फिफ्टी शामिल हैं।

1:25 PM - Eng vs SL LIVE Score: ग्रुप फेज में दोनों टीमें एक-एक मैच हारकर यहां पहुंची हैं। श्रीलंका को जिम्बाब्वे ने हराया था, जबकि इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

12:55 PM - Eng vs SL LIVE Score: इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ 4 मैच श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि 13 बार बाजी इंग्लैंड ने मारी है। यहां तक कि पिछले 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ जीतती आ रही है।

11:55 AM - Eng vs SL LIVE Score: इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका मैच में टॉस दोपहर को ढाई बजे होगा और मैच की पहली गेंद 3 बजे फेंकी जाएगी।

11:14 AM - Eng vs SL LIVE Score: इंग्लैंड और श्रीलंका में से आज जिस टीम को जीत मिलेगी, वह सीधे ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी, क्योंकि उसके खाते में 2 पॉइंट्स हो जाएंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।