विश्व कप में अब भी जिंदा है इंग्लैंड की संभावनाएं, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदकर की वापसी

Feb 14, 2026 06:31 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ENG vs SCO Highlight: ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप C में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया जहां इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीतने और सुपर 8 में पहंचने की अपनी संभावनाएं जिंदा रखी हैं।

विश्व कप में अब भी जिंदा है इंग्लैंड की संभावनाएं, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदकर की वापसी

ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप C में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा था, जहां इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर 8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि स्कॉटलैंड के लिए अब सुपर 8 में जाने की संभावनाएं बेहद कम बची हैं।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 152 रन बनाए और 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई है। स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि माइकल जोन्स ने 33 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन को दो-दो विकेट मिले।

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और उसने केवल 13 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों (साल्ट और बटलर) के विकेट खो दिए। इसके बाद टॉम बैंटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उन्हें जैकब बेथेल (32 रन) और सैम कुरेन (28 रन) का अच्छा सहयोग मिला। इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन वे बैंटन की पारी को रोकने में नाकाम रहे

मैच शुरू होने से पहले प्वांइंट्स टेबल की स्थिति के अनुसार, स्कॉटलैंड वर्तमान में +0.95 के मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम नेपाल के खिलाफ मामूली जीत और वेस्टइंडीज से मिली 30 रनों की हार के बाद इस मैच में अपनी खोई हुई लय तलाशने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

इंग्लैंड के लिए यूरोपीय देशों के खिलाफ T20 विश्व कप का रिकॉर्ड अब तक निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 5 मैचों में एक भी जीत (3 हार, 2 बेनतीजा) हासिल नहीं की है। इसके विपरीत, स्कॉटलैंड को ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव है क्योंकि यह इस मैदान पर उनका तीसरा मैच है। जहां इंग्लैंड की बल्लेबाजी पिछले मैचों में स्पिन के सामने संघर्ष करती दिखी है, वहीं स्कॉटलैंड ने अपने पिछले मैच में इटली के खिलाफ 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी की गहराई का परिचय दिया था।

पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि यहां 2021 के बाद से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड 5-2 का रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का मानना है कि उनकी टीम स्पिन खेलने में सक्षम है, वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन अपनी टीम की पिछली सफलताओं और मौजूदा फॉर्म के भरोसे उलटफेर करने की उम्मीद कर रहे हैं। ईडन गार्डन्स की धीमी होती पिच पर जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों का सामना मार्क वाट और स्कॉटलैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण से होगा।

ENG vs SCO Highlight: स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा था, जहां इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर 8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि स्कॉटलैंड के लिए अब सुपर 8 में जाने की संभावनाएं बेहद कम बची हैं। 153 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।

ENG vs SCO Highlight: 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की स्थिति काफी नाजुक लग रही है। 80 रन के स्कोर पर 10 ओवर की समाप्ति पर उसके चार विकेट गिर चुके हैं। कप्तान हैरी ब्रुक चार रन बनाकर तो बेथल 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टॉम बैंडन पर पूरी जिम्मेदारी अब है।

ENG vs SCO Highlight: स्कॉटलैंड के खिलाफ करो या मरो के मैच में इंग्लैंड जीत के बेहद करीब नजर आ रही है। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अब 16 गेंदों में 14 रनों की जरूरत है और 5 विकेट शेष हैं।

ENG vs SCO Highlight: 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 6 ओवर की समाप्ति पर 43 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम ने दो विकेट भी खो दिए हैं। फिल सॉल्ट दो रन बनाकर और जोश बटलर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर जेकब बेथल 28 रन और टॉम बैंडन 5 रन बनाकर मौजूद हैं।

ENG vs SCO Highlight: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 152 रन बनाए और 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई है। अब इंग्लैंड के पास 153 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है।

ENG vs SCO Highlight: स्कॉटलैंड ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्कॉटलैंड की टीम 150 के आंकड़े को पार कर पाएगी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;