England vs Nepal Live Score: नेपाल को मिली हार
आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली। नेपाल की टीम इस मैच में 4 रन से हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच विल जैक्स रहे, जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी पारी के आखिर में की थी।


Nepal Cricket Team
England vs Nepal Match Highlights: इंग्लैंड और नेपाल की टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पांचवां लीग मैच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने जैसे-तैसे जीत हासिल की।आखिरी गेंद तक चले इस मैच में नेपाल की टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। सैम करन गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने पहली पांच गेंदों में 4 रन दिए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए नेपाल को 6 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन ने लो फुलटॉस डालकर मैच अपनी टीम को जिताया, जिस पर लोकेश एक रन बना पाए। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही, लेकिन जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने दमदार अर्धशतक जड़े। वहीं, विल जैक्स ने 39 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम 184 तक पहुंची, जबकि नेपाल ने भी 180 रन बना दिए।
ENG 184/7 (20 ओवर)
NEP 180/6 (20 ओवर)
England vs Nepal Live Score: नेपाल को मिली हार
आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली। नेपाल की टीम इस मैच में 4 रन से हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच विल जैक्स रहे, जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी पारी के आखिर में की थी।
England vs Nepal Live Score: 6 गेंदों में नेपाल को चाहिए 10 रन
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक विकेट जरूर गिरा, लेकिन 14 रन इस ओवर में आए। अब 6 गेंदों में 10 रन नेपाल को जीत के लिए चाहिए।
England vs Nepal Live Score: 12 गेंदों में नेपाल को चाहिए 24 रन
नेपाल की टीम को इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करना है तो फिर 12 गेंदों में 24 रन बनाने होंगे और इंग्लैंड को मात देनी होगी।
England vs Nepal Live Score: नेपाल की आधी टीम लौटी पवेलियन
आरिफ शेख 8 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। इस तरह नेपाल को पांचवां झटका लगा। अब जीत के लिए नेपाल को 16 गेंदों में 39 रन बनाने हैं, जो बहुत कठिन काम है।
England vs Nepal Live Score: नेपाल के कप्तान भी आउट
लियाम डॉसन ने नेपाल की टीम के कप्तान रोहित पौडेल को चलता किया, जो टीम को आगे लेकर जा रहे थे। वे 34 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। 2 चौके और 2 छक्के अपनी इस पारी में जड़े। 4 विकेट गिर चुके हैं और 16 ओवर के बाद स्कोर नेपाल का 185 रनों के जवाब में 129/4 है।
England vs Nepal Live Score: नेपाल को लगा तीसरा झटका
124 रन के कुल स्कोर पर नेपाल का तीसरा विकेट गिरा, जब दिपेंद्र सिंह ऐरी 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 6 चौके और एक छक्का इस पारी में उन्होंने लगाया। सैम करन ने उनको चलता किया। कैच टॉम बैंटन ने पकड़ा।
England vs Nepal Live Score: नेपाल का स्कोर 100 के पार
नेपाल की टीम का स्कोर 100 के पार हो गया है। 7 ओवर का खेल बाकी है, लेकिन इंग्लैंड के पसीने जरूर छूट रहे हैं, क्योंकि नेपाल के हाथ में विकेट हैं।
England vs Nepal Live Score: नेपाल की आधी पारी समाप्त
नेपाल की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। बाकी के 10 ओवर में जीत के लिए अभी 100 रन औऱ चाहिए। इंग्लैंड के खेमे में खलबली जरूर मच गई होगी।
England vs Nepal Live Score: नेपाल ने खोए 2 विकेट
नेपाल को चौथे ओवर में पहला झटका लगा, जब आसिफ शेख 9 गेंदों में 7 रन बनाकर लियाम डॉसन का शिकार बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुशल भुर्तेल 17 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उनको विल जैक्स ने पवेलियन भेजा। स्कोर 5.2 ओवर के बाद 42/2 है।
England vs Nepal Live Score: नेपाल की बल्लेबाजी शुरू
नेपाल की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सामने 185 रनों का टारगेट है। 3 ओवर के बाद स्कोर नेपाल का बिना किसी नुकसान के 31 है।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड ने बनाए 184 रन
इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। आखिरी ओवर में 21 रन बने, जो सभी विल जैक्स ने बनाए।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड के कप्तान का अर्धशतक और आउट
इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने 31 गेंदों अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर वे आउट हो गए। 4 चौके और 3 छक्के अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड की पारी के 2 ओवर बाकी, स्कोर 150 के पार
इंग्लैंड ने 18 ओवर में 151 रन बना लिए हैं। आखिरी के दो ओवरों में टीम ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना पसंद करेगी।
England vs Nepal Live Score: करन हुए क्लीन बोल्ड
सैम करन को दीपेंद्र सिंह ऐरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 8 गेंदों में 2 ही रन बना सके। इस तरह इंग्लैंड के 5 विकेट गिर चुके हैं।
England vs Nepal Live Score: बेथेल 55 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड को चौथा झटका
नेपाल की टीम ने इंग्लैंड का चौथा विकेट जैकब बेथेल के रूप में गिराया। बेथेल दीपेंद्र सिंह ऐरी की गेंद पर 35 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। 4 चौके और 4 छक्के अपनी इस पारी में बेथेल ने जड़े।
England vs Nepal Live Score: बेथेल ने ठोकी फिफ्टी
जैकब बेथेल ने 28 गेंदों में अपने टी20 विश्व कप के डेब्यू मैच में दमदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने अपनी इस पारी में अब तक 4 चौके और 4 छक्के जड़ दिए हैं। स्कोर 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का 106/3 है।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड की आधी पारी समाप्त
इंग्लैंड की पारी के 10 ओवरों का खेल समाप्त हो गया है। 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
इंग्लैंड का तीसरा विकेट टॉम बैंटन के रूप में गिरा, जो संदीप लामिछाने की गेंद पर 5 गेंदों में 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुलमिलाकर इंग्लैंड की अच्छी हालत नहीं है।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा, जो 17 गेंदों में 26 रन बनाकर नंदन यादव की गेंद पर विकेट के पीछे आसिफ शेख के हाथों कैच आउट हो गए। स्कोर अब 4.3 ओवर के बाद 43/2 है।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 39/1
इंग्लैंड की टीम ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 39 रन नेपाल के खिलाफ बना लिए हैं। जोस बटलर और जैकब बेथेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका
पहले ओवर में सिर्फ 5 रन देने वाली नेपाल की टीम को अगले ही ओवर की पहली गेंद पर पहला विकेट मिला। 1 रन के निजी स्कोर पर फिल साल्ट आउट हो गए। उनको शेर मल्ला ने पहली गेंद पर संदीप लामिछाने के हाथों कैच आउट कराया।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाज नेपाल के खिलाफ शुरू हो गई है। पहले ओवर में सिर्फ 5 रन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बनाए।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड और नेपाल की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
नेपाल प्लेइंग इलेवन: कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस
नेपाल के खिलाफ T20 World Cup 2026 के मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। नेपाल के गेंदबाजों की धुनाई देखने को मिल सकती है।
England vs Nepal Live Score: इंग्लैंड और नेपाल की टक्कर
England vs Nepal Match Live Score: इंग्लैंड और नेपाल के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों का पहला-पहला मैच इस टूर्नामेंट का है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।