पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट कप्तान; टीम में हुए 3 बदलाव
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है, जो रूट की कप्तानी वाली टीम में 3 बदलाव देखने को मिले हैं। बेन स्टोक्स अभी तक कप्तान थे, लेकिन वे रिटायर हो चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ इसी महीने से शुरू हो रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। जो रूट को पहले ही टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा चुका है और अब यह उनका फिर से कप्तान बनाए जाने के बाद पहला असाइनमेंट होगा। टीम में 3 बदलाव भी देखने को मिले हैं, क्योंकि कुछ खिलाड़ी बाहर हैं, जिसके कारण अलग-अलग हैं। एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी भी जोड़ा गया है, क्योंकि पहले 15 सदस्यीय टीम थे, लेकिन अब 16 सदस्यीय टीम चुनी है।
19 अगस्त से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम में डैन लॉरेंस, ओली पोप, ब्रायडन कार्स और सैम कुक की एंट्री हुई है। 16 सदस्यीय टीम का सिलेक्शन सिलेक्टर्स ने किया है। लॉरेंस ने डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है। दो साल बाद उनकी वापसी हुई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि वे नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे।
बेथेल हैं चोट के कारण बाहर
जॉर्डन कॉक्स, जिन्होंने इस समर सीजन की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, वे इंजर्ड जैकब बेथेल की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे। बेथेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी और वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूरी तरह बाहर रहेंगे।
सैम कुक को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले समर सीजन में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था, जबकि ब्रायडन कार्स और ओली पोप ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में हार के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं। वहीं, जो रूट 2022 के बाद पहली बार परमानेंट कैप्टन के तौर पर टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। टीम से बाहर रखे गए खिलाड़ियों की बात करें तो पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स रिटायरमेंट की वजह से, बल्लेबाज जैकब बेथेले चोट की वजह से और रेहान अहमद को कॉम्बिनेशन और फॉर्म की वजह से बाहर होना पड़ा है।
इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग
इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट - 19 अगस्त से हेडिंग्ले में
दूसरा टेस्ट - 27 अगस्त से लॉर्ड्स में
तीसरा टेस्ट - 9 सितंबर से एजबेस्टन में
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



