एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम नहीं खेलेगी पिंक बॉल टेस्ट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया साफ संदेश
एशेज सीरीज में आगे इंग्लैंड की टीम पिंक बॉल टेस्ट नहीं खेलेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ये साफ संदेश दे दिया गया है। वे टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा एशेज सीरीज को बचाने पर जोर दे रहे हैं। वैसे भी डे-नाइट टेस्ट इतना पोपुलर नहीं है।

इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में 5 मैचों की एशेज सीरीज में 4-1 से शर्मनाक हार मिली। एक मैच जैसे-तैसे इंग्लैंड ने जीता था। इस सीरीज में एक मुकाबला पिंक बॉल से भी खेला गया था, लेकिन आने वाली एशेज सीरीजों में शायद हमें पिंक बॉल टेस्ट देखने को ना मिले। इसके पीछे का कारण ये है कि एशेज सीरीज में डे-नाइट टेस्ट के कॉन्सेप्ट को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड रिजेक्ट करने जा रहा है।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में अगली एशेज सीरीज में पिंक बॉल से फ्लडलाइट में डे-नाइट टेस्ट खेलने के किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने का प्लान बनाया है। बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट की मानें तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने सीनियर अधिकारियों के बीच एशेज के बाद हुई बातचीत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यानी CA को 2029-30 सीरीज के लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
इंग्लैंड की टीम ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाद 0-2 से पिछड़ गई थी। ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में जीता था। ECB और CA ने जो बातचीत की, उसमें एशेज को एक टॉप सीरीज बनाए रखने पर फोकस किया गया। टेस्ट क्रिकेट अपना चार्म खो रहा है। अगर ऐसे टेस्ट मैच होते रहे तो ये चिंता का विषय होगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी पर एशेज के पहले टेस्ट की 150वीं सालगिरह मनाने के लिए एक डे-नाइट टेस्ट खेलने वाले हैं। ये प्लान असल में अगस्त 2024 में ही फाइनल हो गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड को MCG के इस खास मैच से पहले एक वार्मअप मैच खेलने का मौका मिलेगा।
पिंक बॉल टेस्ट से जरूर ब्रॉडकास्टर को फायदा हो सकता है, लेकिन गेम को ज्यादा फायदा नहीं पहुंच रहा है। बीबीसी को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भी यही बताया है, जिन्होंने पिंक बॉल से रेड बॉल पर मैच को स्विच करने की बात कही थी। डे-नाइट टेस्ट को आईसीसी ने 2015 में अप्रूव किया था, जिसको लेकर उम्मीद की जा रही थी कि फैंस इससे जुड़ेंगे, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट पर जरूर जोर दिया है और अब तक खेले गए 25 डे-नाइट टेस्ट मैचों में से 14 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए हैं। 15 में से 14 मुकाबले भी पिंक बॉल से ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। जो रूट ने ब्रिसबेन में पिंक बॉल टेस्ट के बाद सवाल भी उठाए थे और पूछा था कि क्या इसकी जरूरत एशेज में है? इंग्लैंड को अगली बार एशेज से पहले खूब वार्मअप मैच मिलने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





