इंग्लैंड क्रिकेट ने कर दिए बड़े बदलाव, नए चयनकर्ता और नई टेस्ट टीम का किया ऐलान; इन खिलाड़ियों का कटा पत्ता
इंग्लैंड क्रिकेट ने एशेज में हार के बाद आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कई बदलाव किए हैं। बोर्ड ने पहली बार विदेशी राष्ट्रीय चयनकर्ता को जगह दी है। ओली पोप और क्राउली को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

एशेज सीरीज में हार के मद्देनजर आत्ममंथन के दौर के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार विदेशी राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया है और नयी टेस्ट टीम चुनी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को चयनकर्ता बनाया गया है जो 2018 के बाद से छह इंग्लिश काउंटी टीमों के लिये खेल चुके हैं और डरहम के क्रिकेट निदेशक भी रहे हैं जहां उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ काम किया है। इंग्लैंड के पास ब्रेंडन मैकुलम जैसा विदेशी मुख्य कोच है। नॉर्थ अब ल्यूक राइट की जगह लेंगे जो तीन साल इस पद पर रहे।
पोप-क्राउली बाहर
एशेज सीरीज में मिली 1-4 से हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ चार जून से शुरू हो रही सीरीज के लिये सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और तीसरे नंबर के बल्लेबाज ओली पोप को टीम में जगह नहीं मिली है। जोफ्रा आर्चर टी20 व्यस्तताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं जबकि ब्रायडन कार्स और मार्क वुड चोटिल है।
पहले टेस्ट के लिये टीम इस प्रकार है
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गुस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग ।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि था वह "लकी" हैं और अगर फरवरी में जब उनके चेहरे पर क्रिकेट बॉल लगी थी, तब चीजें थोड़ी अलग होतीं तो "शायद मैं यहां नहीं होता"। ऑलराउंडर को यह चोट तब लगी जब वह अपनी काउंटी डरहम में एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ नेट्स पर काम कर रहे थे। बीबीसी स्पोर्ट के अनुसार, उनके गाल की हड्डी टूटने पर उन्हें "चेहरे की काफी बड़ी सर्जरी" करानी पड़ी, जिससे वह मई तक खेल नहीं पाएंगे।
स्टोक्स ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की वेबसाइट से कहा, "यह काफी डरावनी स्थिति थी। मेरे चेहरे पर सीधे एक बॉल लगी। बस कुछ इंच इधर-उधर, अगर मैंने अपना सिर नहीं घुमाया होता तो शायद मैं यह इंटरव्यू नहीं दे रहा होता। "यहां (गाल की हड्डी) के नीचे थोड़ी गड़बड़ थी। मैं काफी लकी रहा। शुक्र है कि मैं अभी भी यहां हूं और सब कुछ ठीक है।"
जनवरी में इंग्लैंड की 4-1 से एशेज हार के बाद से स्टोक्स ने कोई कॉम्पिटिटिव मैच नहीं खेला है। उन्होंने कहा कि वह 8 मई को वॉर्सेस्टरशायर में काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए वापसी करने को तैयार हैं। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के दौरान कोच ब्रेंडन मैकुलम से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह कहना बेहद अतिशयोक्तिपूर्ण है।
स्टोक्स और मैकुलम 2022 से एक-दूसरे का अच्छा साथ निभा रहे हैं, लेकिन पिछली सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया से 4-1 से हारने पर उन्हें गहरा झटका लगा। हार के बाद दोनों ने एक-दूसरे का समर्थन किया, लेकिन एशेज की समीक्षा से तनाव के संकेत मिले।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



