आयरलैंड पर कहर बनकर टूटीं माइया बौशियर, ठोका शतक; इंग्लैंड ने ODI क्रिकेट में रचा दिया इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक इतिहास लिख दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी रन चेज की है।

Maia Bouchier England Women Cricket Team
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार 1 सितंबर को कमाल का खेल दिखाया। एक युवा टीम इंग्लैंड की मैदान पर थी और आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 282 रनों का टारगेट वनडे इंटरनेशनल मैच में चेज किया और एक नया इतिहास लिख दिया। इंग्लैंड ने असल में सबसे बड़ा टारगेट अपने इतिहास का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज किया है। इसमें अहम योगदान माइया बौशियर का रहा, जिन्होंने दमदार शतक इस मैच में जड़ा। लीसेस्टर में खेले गए इस मैच में 39वें ओवर में ही इस विशाल लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने चेज कर लिया था।

सलामी बल्लेबाज माइया बौशियर ने 11 चौकों की मदद से 95 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। उन्होंने 118 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी सोफिया डंकली के साथ की। इस साझेदारी ने ही मैच पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया था। 61 गेंदों में 73 रनों की पारी सोफिया डंकली ने खेली। वहीं, एलिस कैपसी ने 40 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए और फ्रेया केम्प ने 22 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। इससे टीम को 6 विकेट से जीत मिली। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड माइया बौशियर को मिला, जिन्होंने पहला शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा।

आयरलैंड ने भी दिखाया था दमदार खेल

आयरलैंड के लिए इस मैच का पहला हाफ अच्छा रहा, क्योंकि उन्होंने 280 से ज्यादा रन बनाए। एमी हंटर और गैबी लुईस के बीच 152 गेंदों पर 136 रन की मजबूत पार्टनरशिप दूसरे विकेट के लिए हुई। 89 गेंदों में 69 रन 8 चौकों की मदद से कप्तान गैबी लुईस ने बनाए और 90 गेंदों में 62 रनों की पारी एमी हंटर ने खेली। 48 गेंदों में 54 रन रेबेका स्टोकेल ने बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड की टीम कड़ी टक्कर इंग्लैंड को देगी, लेकिन गेंदबाज 281 रनों के डिफेंड करने में नाकाम रहे।

बौशियर ने दमदार खेल दिखाया। उन्होंने 23 साल की पेसर जैन मैगुरी के छठे ओवर में लगातार चार चौके लगाए। इसके बाद डंकली ने भी उनका साथ दिया और 10 ओवर में 72 रन दोनों ने जोड़ दिए। 40 गेंदों में ही सोफिया डंकली ने अपना अऱ्धशतक पूरा कर लिया था, जबकि बौशियर ने 17वें ओवर में 53वीं गेंद खेलने के बाद अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वे रुकी नहीं और शतक बनाकर ही उन्होंने दम लिया। इंग्लैंड की यह एक युवा टीम है, जिसके पास अनुभव की कमी जरूर है, लेकिन आत्मविश्वास भरपूर है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आयरलैंड पर कहर बनकर टूटीं माइया बौशियर, ठोका शतक; इंग्लैंड ने रच दिया इतिहास