पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, ये खिलाड़ी खेलेगा 200वां ODI मैच

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। एक खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए आज 200वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाला है।

जोस बटलर

England Playing XI: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। बीते कई सालों की तरह भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच के लिए एक दिन पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए चुनी गई प्लेइंग 11 में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लिया था। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के लिए ये मुकाबला खास होने वाला है।

दरअसल, जैसे ही इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ है, वैसे ही यह बात की सामने आ गई है कि यह मुकाबला जोस बटलर के लिए ऐतिहासिक मुकाबला होगा। वह 200वां वनडे इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के लिए आज यानी मंगलवार 14 जुलाई को खेलने जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी तारीख को इंग्लैंड ने अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था, जो काफी विवादित भी था। बिना किसी रन या बिना किसी विकेट के इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फाइनल में बाउंड्री काउंट के आधार पर एक सुपर ओवर के बाद हराया था।

2012 में जोस बटलर ने किया था डेब्यू

बटलर ने इंग्लैंड के लिए 21 फरवरी 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब 14 साल के बाद वे 200वें वनडे मैच के लिए तैयार हैं। जोस बटलर इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने 200 या इससे ज्यादा वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। उनसे पहले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 200 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पॉल कॉलिंगवुड ने 197 और खुद बटलर 199 मैचों के साथ अभी दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा वनडे मैच इंग्लैंड के लिए खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की भी जानकारी दे दी है कि जैकब बेथेल बेन डकेट के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करेंगे। विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को इंग्लैंड क्रिकेट टीम में स्पिन बॉलिंग विभाग में जगह दी है। वनडे क्रिकेट में स्पिन की भूमिका अहम है। तेज गेंदबाजों की बात करें तो जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के साथ सैम करन होंगे। इस तरह गेंदबाजी के 6 विकल्प इंग्लैंड के पास होंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पहले वनडे मैच के लिए

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल रशीद

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।