25 साल की उम्र में इंग्लैंड के जॉन टर्नर ने लिया संन्यास, खेल को अलविदा कहने की वजह बताई
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए दो वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह टीम के लिए ज्यादा समय तक नहीं खेल सके और चोट की वजह से टीम से ज्यादातर समय बाहर रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर 2024 में खेले गए सीरीज में इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 मैच खेला था। रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए टर्नर ने गेम से दूर होने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा है कि लगातार चोट की समस्या के कारण उन्होंने ये फैसला किया।
चोटों ने संन्यास के लिए किया मजबूर
तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए वनडे में दो और टी20 में एक विकेट लिया था। उन्होंने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच जून 2025 में खेला था। उसके बाद से वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट के कारण मैदान से दूर है। टर्नर ने हैम्पशायर क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में कहा, ''प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा मेरा सपना था। हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे बचपन के उन सपनों को हकीकत में बदलने जैसा रहा है।''
उन्होंने आगे कहा, ''हालांकि, मैंने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है और जैसा कि आप समझ सकते हैं, यह मेरे सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है। एक साल से ज्यादा समय से मुझे मैदान से बाहर करने वाली स्ट्रेस फ्रैक्चर और मेरी चोटों ने मुझे अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद, मैंने फैसला किया कि अपनी अगली चुनौती की शुरुआत करने का यही सही समय है।"
तेज गेंदबाज ने कहा, ''हैम्पशायर के लिए प्रोफेशनल क्रिकेटर बनकर बिताए ये पांच साल मेरे सपनों से भी बेहतर रहे। क्लब से जुड़ने के बाद से ही हर कोई बेहद स्वागत करने वाला और मददगार रहा, और यह भावना कभी नहीं बदली।'' टर्नर 2021 में सफल ट्रायल के बाद हैम्पशायर से जुड़े थे। 2023 में विटालिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और 11 मैचों में 21 विकेट झटके, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड की टीम में जगह मिली।
हैम्पशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट गाइल्स व्हाइट ने कहा, ''जॉन बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है और हैम्पशायर क्रिकेट में हर कोई दुखी है कि प्रोफेशनल खेल में उनका सफर खत्म हो गया है। पिछले पांच सालों में उन्होंने हैम्पशायर की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। चार बार टी20 फाइनाल्स डे तक पहुंचना, काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में शीर्ष के लिए चुनौती पेश करना और दो बार वन-डे कप के फाइनल में पहुंचना।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



