'इंग्लैंड में कुछ भी हो जाए...', टीम इंडिया को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीबोगरीब दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बाजिद ने अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में अलग तरह की पिच बनाई जाती हैं।

Bazid Khan
शुभमन गिल, बाजिद खान और बाबर आजम

पाकिस्तान टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा जबकि लॉर्ड्स में 194 रनों से धूल चटाई। हेडिंग्ल में मैच तीन दिनों के भीतर समाप्त हो गया। लॉर्ड्स टेस्ट बारिश के कारण चौथे दिन तक खिंचा। इंग्लैंड में बाबर आजम की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व किक्रेटर बाजिद खान ने एक अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जानबूझकर पांच दिन चलने वाली पिचा बनाता है। उन्होंने कहा कि ईसीबी अन्य टीमों के इंग्लैंड दौरे के समय अलग पिच बनाता है, जिससे टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिन में समाप्त हो जाए। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार (9 सितंबर) से बर्मिंघम में सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट शुरू होगा।

'इंग्लैंड में कुछ भी हो जाए...',

बाजिद ने हाल ही में पीटीवी स्पोर्ट्स पर एक शो में कहा, ''जब इंग्लैंड में टीम इंडिया जाती है तो हर टेस्ट मैच पांचवें दिन तक चलता है। ऐसा क्यों? अगर मैच तीन दिन में जाएगा तो बोर्ड को आर्थिक नुकसान होगा। इंग्लैंड में इंडिया का टेस्ट होने पर इस तरह की पिच बनाते हैं कि कुछ भी हो जाए मैच पांचवें दिन जाएगा। वहीं, कोई और टीम जाती है तो मैच दिन में खत्म हो जाता है। ऐसा नहीं है कि पिच का नेचर बदल गया है। आप पिच उसी तरह से बना रहे हैं कि मैच गेम पांच दिन तक चलेगा। भारतीय टीम जिस देश का दौरे पर जाती है तो होम बोर्ड को आर्थिक फायदा होता है। अगर 15 दिन के बजाए 12 दिन ही क्रिकेट होगा तो नुकसान होगा।'' जब बाजिद से पूछा गया कि क्या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इसपर ध्यान चाहिए तो पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''आईसीसी का इसमें दखल नहीं होगा क्योंकि ये द्विपक्षीय दौरे हैं।''

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल

इंग्लैंड में दो करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक समेत सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया। पीसीबी ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को बर्खास्त कर दिया। पाकिस्तान स्कॉड में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी सईइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं। इन सात खिलाड़ियों में से पांच इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'इंग्लैंड में कुछ भी...', टीम इंडिया को लेकर पूर्व PAK क्रिकेटर का अजीब दावा