इंग्लैंड की टेस्ट टीम पर महासंकट, स्टोक्स-एटकिंसन के बाद ये मैच विनर पेसर भी हुआ दूसरे मैच से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन पहले से ही बाहर हैं।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम पर इस समय संकट नहीं, बल्कि महासंकट है, क्योंकि कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को तो पहले ही नाइटक्लब कांड के बाद दूसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया गया था और अब एक और पेसर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले ओली रॉबिन्सन भी बाहर हो गए हैं। चोट की वजह से रविवार को ही वे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। घुटने की चोट के चलते वह लंदन के ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड ने पहला मैच 115 रनों के अंतर से जीता था। दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी वह सबसे बड़े हथियार इंग्लैंड के लिए माने जा रहे थे, क्योंकि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को बुधवार को ही टीम से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि दोनों के खिलाफ नाइटक्लब मामले में जांच जारी है। ऐसे में रॉबिन्सन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन अब कप्तान जो रूट को किसी अन्य विकल्प को खोजना होगा।
पेसर गट एटकिंसन ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पंजा खोला था, जबकि रॉबिन्सन का भी दमदार प्रदर्शन था। कप्तान स्टोक्स खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन वे भी मैच विनर हैं। ऐसे में तीन बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना किसी बड़े संकट से कम नहीं है। रॉबिन्सन अभी टीम के साथ रहेंगे और 25 जून को ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपने घुटने का रिहैब करवाएंगे। अनकैप्ड हेनरी क्रोकोम्बे को कवर के तौर पर बुलाया गया है।
स्टोक्स की जगह रूट करेंगे कप्तानी
बेन स्टोक्स के उपलब्ध नहीं होने की वजह से जो रूट को दूसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तानी सौंपी गई है, जो पहले भी टीम के कप्तान रहे हैं। अब देखना ये होगा कि इन तीन बड़े खिलाड़ियों को वे किस-किसके के साथ रिप्लेस करते हैं। प्रूवन मैच विनर का बाहर होना, अपने आप में एक बड़ा झटका होता है। दूसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित हो चुकी है, जिसमें एक नया नाम हेनरी क्रोकोम्बे का है, जिन्हें मौका मिलने की संभावना बहुत कम है। पहले से ही टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। स्टोक्स और एटकिंसन कब लौटेंगे? इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



