इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से जोफ्रा आर्चर- जोस बटलर बाहर

लाइव हिन्दुस्तान
share

इंग्लैंड ने गुरुवार को पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की ऐलान किया। हालांकि इस दौरे के लिए जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर टीम में मौजूद नहीं हैं।

jofra archer
जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए गुरुवार को टीम का ऐलान किया। हालांकि आगामी वनडे ट्राई सीरीज में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर शामिल नहीं है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को अगले महीने होने वाली सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पाकिस्तान में अगले महीने इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी।

जोफ्र आर्चर को दिया गया आराम

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट के कारण पाकिस्तान में होने वाली ट्रॉई सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है। ईसीबी चयनकर्ताओं ने आगामी सीरीज के लिए टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। सैम करन और आदिल रशीद की भी वापसी हुई है। चोट के कारण दोनों खिलाड़ी हाल ही में समाप्त हुई श्रीलंका वनडे सीरीज से बाहर थे।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, “आदिल राशिद हाथ की चोट से उबरकर फिर फिट हैं। इस चोट के कारण वे हाल की श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। सैम करन भी ग्रोइन की चोट से लौट रहे हैं। जोफ्रा आर्चर को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है, जबकि जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मेट्रो बैंक वनडे में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वनडे में अनकैप्ड लेग स्पिनर मेसन क्रेन को 8 साल बाद टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने 2018 में सिडनी टेस्ट खेला था। क्रेन 2017 में दो टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। जेम्स कोल्स और हेनरी क्रोकोम्ब को भी टीम में शामिल रखा गया है।”

ईसीबी चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा, “पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज हमारी वनडे टीम के लिए अलग परिस्थितियों में मजबूत विरोधियों के खिलाफ खुद को परखने का एक और बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।''

पाकिस्तान अब आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड छठे स्थान पर है।पाकिस्तान ने पिछली बार 2021 में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था। इंग्लैंड इस साल नवंबर में पाकिस्तान का दौरा भी करेगा, जिसमें श्रीलंका के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी।

वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तान ट्राई सीरीज से आर्चर-बटलर बाहर