नाइटक्लब मामले में इंग्लैंड का बड़ा ऐक्शन, स्टोक्स-एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से किया ड्रॉप; जो रूट को कमान

भाषा
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है। नाइटक्लब घटना में टीम नियमों का उल्लंघन करने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने दोनों खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

नाइटक्लब मामले में इंग्लैंड का बड़ा ऐक्शन, स्टोक्स-एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से किया ड्रॉप; जो रूट को कमान

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइटक्लब की घटना में कथित संलिप्तता की जांच जारी रहने के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। यह जानकारी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दी। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को स्टोक्स की जगह अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 जून तक 'द ओवल' में खेला जाएगा।

जो रूट को कमान

ईसीबी ने जारी बयान में कहा, ''इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पुष्टि करता है कि जारी जांच के मद्देनजर बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है। यह मैच 17 जून से किया ओवल में शुरू होगा। यॉर्कशर के बल्लेबाज जो रूट टीम की अगुआई अंतरिम कप्तान के तौर पर करेंगे।'' ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और एसेक्स के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को भी टीम में शामिल किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स कथित तौर पर अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एक नाइटक्लब में हुई घटना में शामिल थे। इस घटना में एक रग्बी खिलाड़ी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। यह घटना रविवार रात लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 115 रन की जीत के बाद हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, स्टोक्स और एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे जहां यह कथित घटना हुई।

'टॉकस्पोर्ट' ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि स्टोक्स कप्तानी छोड़ सकते हैं और संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं। ईसीबी ने इससे पहले कहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन की जांच की जा रही है।

नाइटक्लब में हुई झड़प

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट रेगुलेटर पहले टेस्ट के बाद हुई नाइटक्लब घटना की जांच कर रही है। इस दौरान स्टोक्स और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने टीम के नियमो का उल्लंघन किया और सारासेन्स रग्बी खिलाड़ी टोतोआ औवा के साथ झड़प में शामिल हुए थे। इस घटना में हुई मुठभेड़ के दौरान इंग्लैंड टीम के एक सुरक्षा अधिकारी को टांके भी लगवाने पड़े और इसके बाद इंग्लैंड का ड्रेसिंग रूम और टीम प्रबंधन फिर से सवालों के घेरे में आ गया। ऐसा तब हुआ, जब सर्दियों के दौरान मैदान के बाहर हुई अनुशासनहीन घटनाओं के बाद टीम के व्यवहार और संस्कृति में सुधार लाने के वादे किए गए थे। ईसीबी ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को अपने विकल्पों पर विचार करने के लिए समय दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला न कर लें।

ईसीबी चाहती है कि स्टोक्स अपने भविष्य को लेकर खुद निर्णय करें, क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान के पूरी तरह संन्यास लेने की आशंका ने उन्हें चिंतित कर दिया है। इन्हीं आशंकाओं के कारण मंगलवार सुबह कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई गई, ताकि इस मामले पर चर्चा की जा सके। उस समय ऐसी मजबूत अटकलें थीं कि स्टोक्स इस पूरे घटनाक्रम से परेशान हो चुके हैं और अपने 15 साल के लंबे करियर को समाप्त करने के इच्छुक हैं। स्टोक्स और ईसीबी के बीच संवाद की स्थिति इतनी खराब बताई जा रही है कि कुछ लोगों को डर था कि उनके फैसले की जानकारी उन्हें केवल उनके सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिलेगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।