बांग्लादेश से भी बदतर है इंग्लैंड की वनडे टीम की हालत, यकीन नहीं है तो आंकड़े देख लीजिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 के बाद से वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश से भी बदतर नजर आ रही है, क्योंकि टीम 30 में से 20 मुकाबले हार चुकी है। बांग्लादेश ने भी इतने ही मैच गंवाए हैं, लेकिन 35 मैचों में से। 

Harry Brook Jofra Archer

इंग्लैंड की टीम की हालत वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छी नहीं है। इस बात का अंदाजा इस चीज से लगाया जा सकता है कि आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले इंग्लैंड ने ही गंवाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश उनके साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर विराजमान है, लेकिन बांग्लादेश ने ज्यादा मैच खेले हैं, लेकिन इंग्लिश टीम ने तो 30 में से 20 मैचों में हार झेली है। ये आंकड़े 2019 की चैंपियन टीम की हालत वनडे क्रिकेट में बयां कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली इंग्लैंड की टीम उस टूर्नामेंट के बाद से 30 वनडे इंटरनेशनल मैच अब तक खेली है और उनमें से 20 मुकाबले टीम हार चुकी है, जो किसी भी टीम के द्वारा हारे गए अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मैच हैं। बांग्लादेश ने भी उस टूर्नामेंट के बाद से 20 मुकाबले गंवाए हैं, लेकिन बांग्लादेश ने 35 मुकाबले खेले हैं, जबकि इंग्लैंड ने 30 ही मैच खेले हैं। ऐसे में इंग्लैंड की हालत बांग्लादेश से भी बदतर इस फॉर्मेट में है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद से सबसे ज्यादा वनडे मैच हारने वाली टॉप 5 टीमों की बात करें तो इंग्लैंड पहले, बांग्लादेश दूसरे और वेस्टइंडीज की टीम तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज ने 34 में से 19 मुकाबले गंवाए हैं, जबकि चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जो 29 मैचों में से 17 मुकाबले वर्ल्ड कप के बाद से हार चुकी है। पाकिस्तान का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत फिर भी बाकी टीमों से बेहतर है। 32 में से 15 मुकाबले पाकिस्तान ने गंवाए हैं।

ODI में सबसे ज्यादा मैच क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद से हारने वाली टीमें

20 हार - इंग्लैंड (30 मैच)*

20 हार - बांग्लादेश (35 मैच)

19 हार - वेस्टइंडीज (34 मैच)

17 हार - साउथ अफ्रीका (29 मैच)

15 हार - पाकिस्तान (32 मैच)

ये रहा पहले वनडे मैच का हाल

बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की टीम ने 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया ने 259 रनों का लक्ष्य 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 80, अक्षर पटेल ने 57 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।