'मुझे उनकी चिंता है', नाइट क्लब की घटना के बाद बेन स्टोक्स को लेकर ब्रेंडन मैकुलम ने कहा
कोच ब्रेंडन मैकुलम कहा कि उनकी प्राथमिकता अब कहा कि उनकी प्राथमिकता अब स्टोक्स का ख्याल रखना है, ना कि यह तय करना कि उन्हें क्या सजा दी जाए।का ख्याल रखना है, ना कि यह तय करना कि उन्हें क्या सजा दी जाए।

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि बेन स्टोक्स द्वारा टीम के नियमों को तोड़ने पर उन्हें पहले हैरानी और गुस्सा आया था लेकिन नाइट क्लब की घटना के बाद अब उन्हें 'चिंता' हो रही है जिसने उनके कप्तान के टेस्ट भविष्य को खतरे में डाल दिया है। स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पिछले हफ्ते टीम से बाहर कर दिया गया था। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद रात को बाहर घूमने जाने को लेकर उनकी जांच चल रही है। उस रात एक नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को इंग्लैंड के क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने कथित तौर पर मारा था। स्टोक्स भी वहां मौजूद थे।
नजरअंदाज नहीं कर सकते
इस घटना ने मैकुलम और स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टेस्ट टीम के पेशेवरपन और संस्कृति पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले एशेज दौरे में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ पर आधी रात का कर्फ्यू लगाया गया था।
मैकुलम ने सोमवार को पहली बार इस घटना पर सार्वजनिक रूप से बात की और कहा कि उनकी प्राथमिकता अब स्टोक्स का ख्याल रखना है, ना कि यह तय करना कि उन्हें क्या सजा दी जाए। मैकुलम ने कहा, ''बात यह है कि हम इन खिलाड़ियों का साथ कैसे दें, साथ ही इस बात को भी नहीं भूलें कि वे उन मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं जो हमने खुद के लिए तय किए हैं।''
उन्होंने कहा, ''आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही हम समय आने पर और एक प्रक्रिया के जरिए इस मामले को देखेंगे। लेकिन मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम अगले चरण में इन खिलाड़ियों का और खासकर बेन का साथ कैसे दें। और मेरा ध्यान इसी पर है, मुझे उनकी चिंता है।''
स्टोक्स और एटकिंसन के उपलब्ध नहीं होने और ओली रोबिन्सन के चोटिल होने के कारण इंग्लैंड को ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव करने पड़े। हैं। इन बदलावों में तेज गेंदबाज सोनी बेकर और मध्य क्रम के बल्लेबाज जोर्डन कॉक्स को टेस्ट पदार्पण का मौका देना शामिल है। दो अन्य बदलावों में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया है जबकि ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को बाहर कर दिया गया है। नियमित कप्तान स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कमान संभालेंगे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



