मैंने ऐसा करके बहुत बड़ी गलती की...कप्तान हैरी ब्रूक ने कबूला इंडिया सेमीफाइनल का ‘गुनाह’

Mar 06, 2026 01:47 am ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इंडिया सेमीफाइनल का अपना ‘गुनाह’ कबूल किया है। ब्रूक ने संजू सैमसन का आसान कैच टपकाया था, जिन्होंने बाद में दमदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने दए।

मैंने ऐसा करके बहुत बड़ी गलती की...कप्तान हैरी ब्रूक ने कबूला इंडिया सेमीफाइनल का ‘गुनाह’

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मेजबान टीम की पारी के दौरान संजू सैमसन का कैच टपकार बड़ी गलती की। सैमसन उस वक्त 15 रन पर थे, जब ब्रूक ने जीवनदान दिया। इसके बाद, सैमसन ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और सात छक्के हैं। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सैमसन की पारी की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है। भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

ब्रूक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल के बाद कहा, ''हमें लगा था कि पहली पारी में गेंद अधिक रुककर आएगी और स्पिन होगी लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आई और भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की।'' उन्होंने कहा, ''मैं स्वीकार करता हूं कि सैमसन का कैच टपकार मैंने बहुत बड़ी गलती की। हम फील्डिंग में उतने अच्छे नहीं थे। हमने गलतियां की और भारत के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते।'' ब्रूक ने बेथेल की जमकर सराहना की जिन्होंने इंग्लैंड को लगभग अविश्वसनीय जीत दिला दी थी। ब्रूक ने कहा, ''बेथेल बिल्कुल अविश्वसनीय था, वह बहुत पैसे कमाएगा। पहली गेंद से ही उसने रन बनाकर दुनिया को दिखाया कि वह क्या कर सकता है। हमारा टूर्नामेंट अच्छा रहा और हमें इस बात पर बहुत गर्व होना चाहिए कि हमने कैसा खेला। हम पूरे मैच में डटे रहे लेकिन दुर्भाग्य से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा।''

वहीं, इंग्लैंड को रोमांचक सेमीफाइनल में हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय गेंदबाजों और शानदार फील्डिंग को देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय एहसास है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से टकराएगा। सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ''यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना खिलाड़ियों के लिए बेहद खास भावना है।'' उन्होंने टीम के बड़े स्कोर में सैमसन के योगदान की तारीफ करते हुए कहा, ''सैमसन को जब बल्लेबाजी के लिए उतरना था, तब उन्हें पूरी तरह पता था कि उन्हें क्या करना है। टीम को उनसे उसी प्रदर्शन की जरूरत थी और उन्होंने वैसा ही किया।''

सुर्यकुमार ने कहा, '' मैंने हैरी ब्रूक से कहा था कि आपके खिलाफ हमें और कितने रन बनाने की जरूरत है। वे हमेशा मुकाबले में बने हुए थे और लक्ष्य का पीछा भी अच्छी तरह कर रहे थे। लेकिन जिस तरह बुमराह, अर्शदीप और बाकी गेंदबाजों ने मैच को वापस हमारी ओर मोड़ा, वह अविश्वसनीय था। यह एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन था।'' उन्होंने कहा, '' मैच के दौरान मैं काफी नर्वस था, उस समय मेरी दिल की धड़कन शायद 160-175 के बीच रही होगी। जब हम मैदान में उतरे, तब स्टेडियम लगभग 80 प्रतिशत भर चुका था। उम्मीद है कि हमने दर्शकों को अच्छा मैच दिया होगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।