विल जैक्स के आगे श्रीलंका नतमस्तक, इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच में हासिल की बड़ी जीत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में बुरी तरह से हराया। 89 रनों से इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, जिसमें विल जैक्स का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पहले 46 रन बनाए और फिर पंजा खोलकर श्रीलंका का काम तमाम कर दिया।

Will Jacks England Cricket Team
विल जैक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने बड़ी जीत श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की। 265 रनों पर इंग्लिश टीम ढेर हो गई थी, लेकिन फिर भी श्रीलंका की टीम उस लक्ष्य तक तो छोड़िए 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाई। विल जैक्स ने एक तरह से अकेले श्रीलंका की टीम का काम तमाम कर दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त इस सीरीज में दिलाने का काम किया। विल जैक्स ने 46 रन बनाने के अलावा पंजा भी खोला, जिसके लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत इंग्लैंड के लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि 16 रन पर पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद 51 रनों की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए हुई, जिससे इंग्लैंड की जान में जान आई। इसके बाद विकेट भी गिरे, लेकिन छोटी-छोटी साझेदारियां होती रहीं और मेजबान टीम ने 49वें ओवर की पहली गेंद तक सभी विकेट खो दिए, मगर बोर्ड पर 265 रन भी लगा दिए।

ब्रूक ने बल्ले से दिखाया कमाल, विल जैक्स भी चमके

इंग्लैंड के लिए इस मैच में टॉप स्कोरर कप्तान हैरी ब्रूक थे, जिन्होंने 69 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जबकि विल जैक्स ने नाबाद 46 रन बनाए। 44 रन जो रूट के बल्ले से आए और 32 रन बेन डकेट और 31 रन जोस बटलर ने बनाए। श्रीलंका की ओर से 3-3 विकेट असिता फर्नांडो और सचिंदु कोलंबगे को मिले। वहीं, जब टीम 266 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। श्रीलंका ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और आखिर में टीम 176 रनों पर ढेर हो गई।

विल जैक्स ने आखिरी के 3 विकेट चार गेंदों के भीतर चटकाकर श्रीलंका को समेट दिया था। श्रीलंका के लिए 45 रनों की पारी दुनिथ वेलालगे ने खेली और कप्तान कुसल मेंडिस 42 रन बनाकर आउट हुए। 27 रन पथुम निसंका ने बनाए। हालांकि, विल जैक्स के 5 विकेट और जैमी ओवर्टन के 2 विकेटों के आगे श्रीलंका की एक नहीं चल पाई। पूरी टीम 37वें ओवर में ही ढेर हो गई और टी20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी शुरुआत श्रीलंका के लिए खराब रही। अभी दो मैच बाकी हैं और सीरीज में श्रीलंका का जिंदा है, लेकिन इसे जीतना लगभग असंभव लग रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विल जैक्स के आगे श्रीलंका नतमस्तक, इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच में बुरी तरह रौंदा