इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री, ऐसा करने वाली बनी चौथी टीम
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 विश्व कप 2026 का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया जहां इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज, भारत, दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 विश्व कप 2026 का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया जहां इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज, भारत, दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचने वाली टूर्नामेंट की चौथी टीम बन गई है।
मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर की मुख्य भूमिका 'प्लेयर ऑफ द मैच' विल जैक्स ने निभाई, जिन्होंने मात्र 22 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा टॉम बैंटन (30 रन) और फिल साल्ट (28 रन) ने शुरुआती गति प्रदान की, जिससे इंग्लैंड एक मजबूत स्थिति में पहुंच सका।
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में एंथनी मोस्का और जेजे स्मट्स को शून्य पर आउट कर सनसनी मचा दी। हालांकि, इसके बाद बेन मनेन्टी और जस्टिन मोस्का के बीच हुई साझेदारी ने मैच में वापसी कराने का प्रयास किया। बेन मनेन्टी ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 25 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों के साथ 60 रनों की आतिशी पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि इटली बड़ा उलटफेर कर सकती है, क्योंकि बेन ने एक ही ओवर में 4 गेंदों पर 20 रन जड़कर इंग्लैंड के खेमे में खौफ पैदा कर दिया था।
गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन और जेमी ओवरटन ने मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई। कुरेन ने अपने स्पैल में केवल 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें खतरनाक दिख रहे ग्रांट स्टुअर्ट (45 रन) का विकेट भी शामिल था। विल जैक्स ने न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाया और सेट बल्लेबाज बेन मनेन्टी को आउट किया। यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इटली के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और मैच में कुल 13 छक्के जड़े, जो किसी भी एसोसिएट टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्कों में से एक है।
मैच का अंतिम ओवर रोमांच की से भरपूर था। इस मोमेंट पर जेमी ओवरटन ने अपनी सटीक गेंदबाजी का लोहा मनवाया। इटली को अंतिम ओवर में 25 रनों की दरकार थी, लेकिन ओवरटन ने एक भी रन नहीं दिया और दो विकेट लेकर 'डबल विकेट मेडन' ओवर फेंका। ओवरटन ने मैच में कुल 18 रन देकर 3 विकेट लिए। अंततः इटली की पूरी टीम 20 ओवरों में 178 रनों पर सिमट गई। भले ही इटली यह मैच हार गई, लेकिन उनके साहसी प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। इंग्लैंड की टीम अब अपनी कमियों को सुधारते हुए अगले दौर के लिए श्रीलंका रवाना होगी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



