इंग्लैंड ने की वापसी, दूसरे टी20 मैच में भारत को 26 रन से हराया; फ्रेया केम्प ने बैट-गेंद से किया कमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फ्रेया केम्प के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 26 से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

इंग्लैंड ने की वापसी, दूसरे टी20 मैच में भारत को 26 रन से हराया; फ्रेया केम्प ने बैट-गेंद से किया कमाल

इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को भारत को 26 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 168 रन बनाने के बाद भारत को नौ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंद में 33 रन बनाये, जबकि स्मृति मंधाना ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए लॉरिन बेल, चार्ली डीन और फ्रेया केम्प ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 168 रन बनाने के बाद भारत की पारी को नौ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। श्रृंखला का निर्णायक तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को टॉनटन में खेला जाएगा। भारतीय टीम की 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए और मंधाना ने भी अच्छी शुरुआत दी। भारत नौवें ओवर तक 70 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन इसी स्कोर पर मंधाना के आउट होने के बाद बल्लेबाज रनगति को बरकरार नहीं रख सके।

चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन की स्पिन जोड़ी ने बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई और लगातार दबाव बनाया। डीन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर को जल्दी-जल्दी आउट कर भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को 29 रन पर जीवनदान मिला, लेकिन तेजी से रन बनाने में विफल रहने के कारण वह 33 रन (36 गेंद) बनाकर रिटायर्ड आउट हो गईं। बढ़ते रन रेट और लगातार गिरते विकेटों के कारण भारत की स्थिति कमजोर होती चली गई।

हरमनप्रीत के आउट होने के बाद भारत की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं। इससे पहले बाएं हाथ की युवा स्पिनर श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर तीन विकेट झटके, जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं नंदिनी शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने एक-एक विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। 21 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज केम्प ने अरुंधति रेड्डी के आखिरी ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाकर 24 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड ने आखिरी दो ओवरों में 39 रन बटोरे, जो इस परिणाम के लिहाज से बेहद अहम साबित हुआ।

चेम्सफोर्ड में खेले गए पहले मैच में 38 रनों की जीत के बाद भारत ने विश्व कप की तैयारी के लिए खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद सतर्क रही और टीम ने पहले दो ओवरों में मात्र छह रन बनाए। इसके बाद सोफिया डंकली ने अरुंधति रेड्डी पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर छक्का लगाकर कुछ आक्रामकता दिखाई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही वापसी कर ली।

पावरप्ले के दौरान भारत को अहम सफलता मिली। नंदिनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डंकली (10 रन) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही इंग्लैंड पावरप्ले में एक विकेट पर 35 रन बना सका। इसके बाद वापसी कर रहीं डैनी व्याट-हॉज और एमी जोन्स ने 36 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन श्री चरणी ने व्याट-हॉज (29 रन) को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। मध्यक्रम में जोन्स और एलिस कैप्सी ने 28-28 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं और 27 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन श्रेयांका पाटिल ने कैप्सी को आउट कर इंग्लैंड की रनगति पर अंकुश लगाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर इंग्लैंड को दबाव में बनाए रखा।

मैच पर भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह पकड़ बना ली थी, लेकिन केम्प की आखिरी ओवरों की पारी ने इंग्लैंड को शानदार वापसी दिलाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।