इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। दोनों ही स्क्वॉड में जिमी ओवरटन की वापसी हुई है। चोट के चलते वह भारत के खिलाफ नहीं खेले थे।

England Cricket Team
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 16 खिलाड़ियों के दोनों स्क्वॉड की अगुवाई हैरी ब्रूक करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके धाकड़ तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन की दोनों ही स्क्वॉड में वापसी हुई है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों टीमों में चुना गया था। इस साल की शुरुआत में जांघ में चोट के कारण वह भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर रहे थे। वहीं ओपनिंग बैट्समैन एन्यूरिन डोनाल्ड को T20I सीरीज के लिए पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। जबकि अनकैप्ड सीमर हेनरी क्रोकोम्बे को ODI टीम में जगह मिली है।

इंग्लैंड को लगे 2 बड़े झटके

फिल सॉल और जैकब बेथेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

ईसीबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार-

  • फिल सॉल्ट दाहिने क्वॉड में चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
  • जबकि जैकब बेथेल की इस हफ्ते की शुरुआत में घुटने की सफल सर्जरी हुई है। वह रिहैबिलिटेशन की राह पर हैं।

इंग्लैंड मेन्स नेशनल सिलेक्टर, मार्कस नॉर्थ ने कहा, “एन्यूरिन डोनाल्ड और हेनरी क्रोकोम्बे दो होनहार खिलाड़ी हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह बनाई है।

एन्यूरिन का डर्बीशायर के लिए वाइटैलिटी ब्लास्ट में और ट्रेंट रॉकेट्स के साथ द हंड्रेड में शानदार सीजन रहा है, जबकि हेनरी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर हमारी पूरी गर्मियों में नजर थी।”

T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद

ODI सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

पहला T20: मंगलवार 15 सितंबर, यूटिलिटा बाउल, साउथैम्प्टन

दूसरा T20: गुरुवार 17 सितंबर, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ

तीसरा T20: शनिवार 19 सितंबर, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर

पहला ODI: मंगलवार 22 सितंबर, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा ODI: गुरुवार 24 सितंबर, हेडिंग्ले, लीड्स

तीसर ODI: रविवार 27 सितंबर, द किआ ओवल, लंदन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी