फिल साल्ट- जेकब बेथल की वापसी, बटलर बाहर; 18 वर्षीय खिलाड़ी का चयन, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए घोषित की टीम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रुक कप्तान हैं। बटलर चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि फिल साल्ट और जेकब बेथल की वापसी हुई है। एक 18 वर्षीय खिलाड़ी को भी मौका मिला है।

england cricket team
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रुक को दोनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। जेकब बेथल और जोफ्रा आर्चर की वापसी हो रही है। चोट के कारण बेथल बाहर थे, जबकि जोफ्रा को आराम दिया गया था। यह सीरीज 13 नवंबर से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे इसके बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज होगी।

जेकब बेथल ने आखिरी बार जुलाई में भारत के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में शिरकत की थी। उसके बाद उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल सके। लगभग 3 महीने बाद अब वे ऑस्ट्रेलिया दौरे से वनडे में अपनी वापसी करेंगे। पाकिस्तान में हुई ट्राई सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद आर्चर को भी टीम में शामिल किया गया है। गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और जोश टंग ये तीनों गेंदबाज वनडे सीरीज के बाद स्वदेश वापस लौट जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए रेस्ट दिया जाएगा। वर्क लोड मैनेजमेंट के कारण ये खिलाड़ी टी-20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में थॉमस रेव और एडी जैक को पहली बार जगह मिली है। ये दोनों खिलाड़ी टी-20 टीम का हिस्सा बनाए गए हैं। 18 वर्षीय रेव टीम के सबसे युवा सदस्य हैं और उन्होंने फरवरी में आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप फाइनल में अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी।

टी-20 क्रिकेट में फिल साल्ट की वापसी हो रही है। उन्हें जांघ में चोट लगी थी, जिसके कारण वे क्रिकेट से दूर थे लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज से वापसी करेंगे। इस चोट के कारण पिछले महीने श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड ने 3-0 से यह सीरीज अपने नाम की थी। श्रीलंका सीरीज में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एन्यूरिन डोनाल्ड ने अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि ल्यूक वुड को भी वापस बुलाया गया है। जोस बटलर हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करने के कारण अभी भी मैदान से बाहर हैं, जबकि साकिब महमूद घुटने की चोट के कारण बाहर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, अनेउरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, थॉमस रेव, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड वनडे और टी-20 सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज:

पहला वनडे - 13 नवंबर, पर्थ

दूसरा वनडे - 15 नवंबर, एडिलेड

तीसरा वनडे - 18 नवंबर, होबार्ट

टी20I सीरीज:

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 21 नवंबर, मेलबर्न

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 24 नवंबर, गोल्ड कोस्ट

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 27 नवंबर, ब्रिस्बेन

चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 29 नवंबर, सिडनी

पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 2 दिसंबर, कैनबरा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़फिल साल्ट- जेकब बेथल की वापसी, बटलर बाहर; 18 वर्षीय खिलाड़ी का चयन