पाकिस्तान और इंग्लैंड में संपूर्ण तख्तापलट, नए कप्तानों और कोचों के साथ मैदान पर होंगे, बाबर आजम के सामने चुनौती

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान और इंग्लैंड का संपूर्ण तख्तापलट नजर आ रहा है। दोनों देश अगस्त- सितंबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे, जिसमें इंग्लैंड और पाकिस्तान के कप्तान और कोच सभी नए होंगे। पाकिस्तान के फील्डिंग कोच तो इंग्लैंड के मुख्य कोच ने इस्तीफा दिया है।

England and Pakistan are set for a complete overhaul

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को बड़ा ऐक्शन लेते हुए ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट क्रिकेट से बतौर कोच पद से हटा दिया है। वे सिर्फ वनडे और टी-20 क्रिकेट में ही टीम की कोचिंग करेंगे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के पास अब नया हेड कोच होगा। यानी इंग्लैंड अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में नए मुख्य कोच के साथ उतरेगा। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 19 से 23 अगस्त के बीच हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर 27 से 31 अगस्त के बीच होगा। तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से 13 सितंबर के बीच बर्मिंघम एजबेस्टन में खेला जाएगा।

कप्तान और कोच के बदलाव के साथ मैदान पर

हाल ही में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने भारत को टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 4-0 से करारी शिकस्त देकर दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम बनने का गौरव हासिल किया। भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान सोमवार को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज रवाना हो रही है। जहां उसका पहला टेस्ट मैच 25 से 30 जुलाई और दूसरा टेस्ट मैच 2 से 7 अगस्त के बीच खेला जाएगा, इसके बाद पाक टीम इंग्लैंड रवाना होगी। पाकिस्तान के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने भी इस्तीफा दे दिया है, ऐसे में पाक टीम भी एक नए कोच के साथ ही मैदान पर होगी। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों ने अपने-अपने कप्तान भी बदले हैं। बेनस्टोक्स की इस्तीफे के बाद इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान अभी तक घोषित नहीं किया है, जबकि पाकिस्तान ने शान मसूद की जगह बाबर आजम को पाकिस्तान का कप्तान बनाया है। ऐसे में दोनों टीमों के पास बदले हुए नए कप्तान होंगे जिनकी चुनौतियां अलग होंगी।

इस्तीफे के बाद ईसीबी ने और खुद मैकुलम ने क्या कहा?

मैकुलम के इस्तीफे पर ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गूल्ड ने कहा, "ब्रेंडन ने इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके नेतृत्व में टीम ने कई यादगार जीत दर्ज कीं और हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं।" उन्होंने कहा, "अब हमें लगता है कि टेस्ट टीम में बदलाव का यही सही समय है, क्योंकि हमारा लक्ष्य अगले वर्ष एशेज श्रृंखला जीतना है। मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की टी-20 टीम इस वर्ष टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची और हाल ही में भारत को हराकर विश्व की नंबर एक टीम बनी। वह सीमित ओवरों की टीमों के मुख्य कोच बने रहेंगे।" इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, "हाल के वर्षों में इंग्लैंड टेस्ट टीम की कई अविस्मरणीय उपलब्धियां ब्रेंडन के नेतृत्व में हासिल हुईं। खिलाड़ियों की सोच और टीम संस्कृति को उन्होंने जिस तरह बदला, वह प्रेरणादायक रहा। उन्होंने युवा प्रतिभाओं की ऐसी पीढ़ी तैयार की है जो आने वाले वर्षों में इंग्लैंड क्रिकेट की रीढ़ बनेगी।" वहीं, मैकुलम ने कोचिंग छोड़ने पर कहा, "टेस्ट टीम को कोचिंग देना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा और हमने मिलकर जो उपलब्धियां हासिल कीं, उन पर मुझे गर्व है। इस सफर में कई यादगार पल आए और कुछ कठिन दौर भी, लेकिन यही किसी बड़ी चुनौती का हिस्सा होता है।" उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही। मैं खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और उन सभी प्रशंसकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने इस पूरे सफर में हमारा साथ दिया।"

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।