Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़England all out on 164 runs Australia need to chase 205 runs in first Ashes Test at perth
इंग्लैंड की टीम 164 पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया को पहला एशेज टेस्ट जीतने के लिए बनाने होंगे इतने रन

इंग्लैंड की टीम 164 पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया को पहला एशेज टेस्ट जीतने के लिए बनाने होंगे इतने रन

संक्षेप:

इंग्लैंड की टीम पर्थ में जारी पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 164 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहला एशेज टेस्ट मैच जीतने के लिए 205 रन बनाने होंगे। एक साझेदारी ऑस्ट्रेलिया को बहुत मुश्किल पड़ सकती है।

Nov 22, 2025 12:49 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 40 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 204 रनों की बढ़त कुल मिली और ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रनों का टारगेट है, जो पिच और परिस्थितियों को देखते हुए काफी कठिन होने वाला है। मुकाबले का वैसे आज दूसरा ही दिन है। हालांकि, नतीजा मैच का तीसरे दिन ही निकलेगा, क्योंकि दूसरे दिन के आखिरी सेशन का ही खेल आज होना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, पूरी टीम 172 रनों पर ही ढेर हो गई। ऐसे में लगा कि कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 132 रन ही बनाए। इसे देखकर कहा जा सकता था कि कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि 172 रन बनाने के बावजूद 40 रनों की बढ़त मिलना बड़ी बात थी। इस पर तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी खासी मदद है। ऐसे में अब 205 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी मुश्किल है।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अपने सभी विकेट 164 रन पर खो दिए। इस मैच में अब तक तीन पारी खेली जा चुकी हैं, लेकिन सिर्फ एक ही बल्लेबाज अर्धशतक तक पहुंचा है। हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 52 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए टॉप स्कोरर गस एटकिंसन थे, जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली और ब्रायडन कार्स के साथ मिलकर एक 50 रनों की साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड ने मैच में वापसी की और ये रन ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात ये रही कि इस मैच में जोश हेजलवुड और पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को एक भी पारी में 200 के पार नहीं जाने दिया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |