ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने हराया
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मैच दो बार की चैंपियन टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के घमंड को चकनाचूर करते हुए 30 रनों से करारी शिकस्त दी।


वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मैच दो बार की चैंपियन टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के घमंड को चकनाचूर करते हुए 30 रनों से करारी शिकस्त दी।
यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर की समाप्ति पर 196 रन बनाए हैं और 197 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की ओर से शेफरन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 76 रन बनाए। अंत में होल्डर ने 17 गेंदों में 33 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया और रफ्तार पकड़ी। रॉस्टन चेज ने 34 रन बनाए और अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छा सहयोग दिया।
197 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत काफी तेज रही लेकिन मिड ओवर्स में इंग्लैंड के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और टीम 19 ओवर में 166 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 43 रन की पारी खेली वे अंत तक लड़ते रहे। जेकब बेथल ने 33 रन बनाए, जबकि साल्ट ने तेज तर्रार 30 रनों की पारी खेली, लेकिन इन सब के बाद भी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने टीम टिक नहीं सकी और 30 रनों से मुकाबला हार गई।
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की छोटी बाउंड्री के कारण आज चौकों और छक्कों की जबरदस्त बारिश होना तय थी जो हुई। इंग्लैंड की कमान युवा हैरी ब्रूक के हाथों में है, जिनके पास जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक ओपनर्स की ताकत मौजूद है। वहीं दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम शाई होप की अगुवाई में अपनी पारंपरिक 'कैरेबियाई पावर' दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेस्टइंडीज के स्क्वाड में रोवमैन पॉवेल, शिमरॉन हेटमायर और अनुभवी जेसन होल्डर जैसे मैच विनर हैं, जो किसी भी समय खेल का पासा पलट सकते हैं। वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है सुपर 8 के लिए।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
WI 196 (20 ओवर)
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने हराया
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मैच दो बार की चैंपियन टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के घमंड को चकनाचूर करते हुए 30 रनों से करारी शिकस्त दी।
ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज जीत के मुहाने पर, इंग्लैंड की स्थिति नाजुक
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की स्थिति काफी नाजुक हो गई है और टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। ताजा झटका जेमी ओवरटन के रूप में लगा है, जो 5 रन बनाकर अकील होसेन की गेंद पर रोवमैन पॉवेल को कैच थमा बैठे। फिलहाल मैदान पर सैम करन अकेले संघर्ष कर रहे हैं और इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 56 रनों की दरकार है। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (2/29) और अकील होसेन ने किफायती गेंदबाजी की है, जिससे इंग्लैंड का आवश्यक रन रेट अब 14 तक पहुंच गया है।
मैच अब पूरी तरह से वेस्टइंडीज की पकड़ में लग रहा है क्योंकि उनकी जीत की संभावना 73% है।
ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड का पांचवां विकेट आउट, मैच रोमांचक मोड़ पर
197 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं और टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। ताजा अपडेट यह है कि गुडाकेश मोती ने अपनी ही गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक (17) का शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया है। फिलहाल क्रीज पर सैम कर्रन (22 रन) डटे हुए हैं और इंग्लैंड को अब जीत के लिए 37 गेंदों में 66 रनों की दरकार है। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती सबसे सफल गेंदबाज साबित हो रहे हैं, जिन्होंने अब तक 3.5 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं।
मैच अब काफी नाजुक मोड़ पर है और वेस्टइंडीज की जीत की संभावना 64% नजर आ रही है।
ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड का गिरा चौथा विकेट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 9.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। ताजा अपडेट यह है कि शानदार बल्लेबाजी कर रहे जैकब बेथेल 33 रन बनाकर गुडाकेश मोती की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं। अब मैदान पर कप्तान हैरी ब्रूक (2) का साथ देने के लिए सैम कर्रन उतरे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 63 गेंदों में 107 रनों की जरूरत है और उनका आवश्यक रन रेट 10.19 का चल रहा है। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अब तक 1.3 ओवर में मात्र 11 रन देकर 2 महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं।मैच अब काफी रोमांचक मोड़ पर है क्योंकि इंग्लैंड ने अपने चार प्रमुख विकेट गंवा दिए हैं।
ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड की तेज शुरुआत
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को इस बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। अब 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने भी तेज शुरुआत की है और 3.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 13 गेंदों में 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि कप्तान जोस बटलर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 160 रनों की और जरूरत है और उनका मौजूदा रन रेट 11.68 का चल रहा है
म वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दिया 197 रनों का लक्ष्य
वेस्टइंडीज के टीम ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन बना लिए हैं और 197 रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज की ओर से शेफरन रदरफोर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली और होल्डर ने भी बड़े शॉट्स लगाए।
ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज बड़े स्कोर की ओर अग्रसर
वेस्टइंडीज ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड (60 रन) और जेसन होल्डर (26 रन) की जोड़ी जमी हुई है, जिन्होंने महज 24 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। रदरफोर्ड अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर चुके हैं, वहीं होल्डर ने सैम कर्रन के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़कर टीम को 170 के पार पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में मात्र 16 रन देकर 2 विकेट लिए हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर अपना चौथा ओवर डाल रहे हैं।
ENG vs WI Live Score: रदरफोर्ड ने ठोका अर्धशतक
शेरफेन रदरफोर्ड ने 29 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 16वें ओवर में चौका और छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। वेस्टइंडीज ने 17वें ओवर में जाकर 150 का आंकड़ा छुआ। जेसन होल्डर ने दूसरा छोर संभाल रखा है।
ENG vs WI Live Score: पॉवेल का नहीं चला बल्ला
वेस्टइंडीज की आधी टीम ढेर हो गई है। रोवमैन पॉवेल का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 13 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल हैं। पॉवेल को राशिद ने 15वें ओवर में पवेलियन भेजा। शेरफेन रदरफोर्ड 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ENG vs WI live Score: वेस्टइंडीज ने खोया अपना चौथा विकेट
वेस्टइंडीज ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। रॉस्टन चेस 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर 74 रन पर चार विकेट है और उसकी हालात लगातार खराब होती जा रही है।
ENG vs WI live Score: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में खोया अपना तीसरा विकेट
वेस्टइंडीज ने 5.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं और टीम ने अभी-अभी शिमरॉन हेटमायर का बड़ा विकेट खोया है जो 12 गेंदों में 23 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने। इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने शाई होप को शून्य पर आउट किया और ब्रैंडन किंग भी जल्दी पवेलियन लौट गए थे। फिलहाल क्रीज पर रोस्टन चेज (21 रन) मौजूद हैं और उनका साथ देने के लिए शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।
ENG vs WI live Score: इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत देखने को मिली है। कैरिबियाई टीम ने 8 रन पर दो विकेट खो दिए हैं। ब्रैंडन किंग और शाई होप आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। क्रीज पर हेटमायर और रॉस्टन चेस हैं। जोफ्रा आर्चर और सैम करन को एक-एक सफलता हासिल हुई है। सैम करन ने ब्रैंडन किंग को फिल साल्ट के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया, वहीं जोफ्रा आर्चर ने साई होप को आउट किया।
ENG vs WI live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
ENG vs WI live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर आमने-सामने हैं। इंग्लैंड ने बड़ी मुश्किल से नेपाल को हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड पर कनवेंसिंग जीत दर्ज की थी।
ENG vs WI live Score: दो बार की विश्व विजेता टीमें आमने-सामने
बता दें कि वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो-दो बार यह खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने साल 2010 और 2022 में यह खिताब जीता था, वहीं वेस्टइंडीज ने डैरेन शमी की कप्तानी में 2012 और 2016 में विश्व कप जीतने में कामयाब रही थी। इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि बीते कुछ सालों से वेस्टइंडीज की टीम उस तरह से बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन नहीं कर पा रही है जैसा पहले करती आई है। तब भी क्रिकेट प्रशंसकों को बेहतर मुकाबले की उम्मीद है। इस ग्रुप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही दो महत्वपूर्ण टीमें हैं।
ENG vs WI live Score: वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स।
ENG vs WI live Score: इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।